Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
Author: Khabar World
KWNS – दिल्ली l राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। शिलॉन्ग पुलिस ने कल रात प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार कर लिया है। ये वही है, जिसने राजा हत्याकांड के एक आरोपी विशाल को किराए पर इंदौर के देवास नाका का फ्लैट दिया था। सरेंडर से पहले इसी फ्लैट में सोनम ने फरारी काट रही थी। सिलोम जेम्स को शिलॉन्ग पुलिस ने साक्ष्य छिपाने, नष्ट करने के मामले में केस का सहआरोपी बनाया है। प्रॉपर्टी ब्रोकर ने फ्लैट के गार्ड के साथ मिलकर उस बैग को गायब किया था, जिसमें पिस्टल और पांच लाख रुपयों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) कैंपस और हाईटेक फोरेंसिक लैब का शिलान्यास किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। NSFU और CSFL के साथ तीनों संस्थाएं आने वाले दिनों में पूरे सेंट्रल इंडिया में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधार देने का काम करेंगी। पिछले दिनों हुए इंवेस्टर मीट में 5000 MOU हुए है। डेढ़ साल में कई इंडस्ट्रीज छत्तीसगढ़ में आ रही है। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को बनाने का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज में बीती रात एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। हालांकि मृतक हृदय रोग के अलावा अन्य शारीरिक बीमारियों से ग्रसित था। मेडिकल कॉलेज में वह हृदय रोग के उपचार के लिए दाखिल हुआ था। कोरोना जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक तुलाराम नामक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। रात लगभग 1.30 बजे उसकी मृत्यु हो गई। इससे पहले चिकित्सकों ने उसकी कोरोना जांच कराई थी, जिसमें वह पॉजिटिव मिला। बताया जा रहा है कि मृतक लखोली का रहने वाला है। पिछले दिनों भी लखोली में एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर श्रीमती कुंवर बाई सिंह आर्य कन्या उच्च . मा. विद्यालय संतोषी नगर में रायपुर स्कूल के छात्राओं को संस्था कीअध्यक्षा प्रीति दास मिश्रा स्वयं योगवीरा सतगुरु ईशा योग, छत्तीसगढ़ योग आयोग से प्रशिक्षित है के द्वारा पांच दिवस पीरियड पेन रिलीफ योग और हस्त मुद्रा का प्रशिक्षण दिया गया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी शशि यादव के द्वारा दिया गया। आज कल बहुत ही कम उम्र में कन्याओं को पीरियड होने लगे है और उस दौरान मानसिक तनाव, शारीरिक पीड़ा, सिर कमर पेट आदि में होती है। कन्याएं दर्द…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:45 बजे छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अरुण देव गौतम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । तय कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद आज रात अमित शाह होटल मेफेयर में विश्राम करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन यानी 23 जून को सुबह 11:15 बजे अमित शाह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नारायणपुर के इरकभट्टी स्थित बीएसएफ कैंप जाएंगे। यहां वे अबूझमाड़ क्षेत्र के…
नवा रायपुर के बंजारी में 40 एकड़ में बनेगा दोनों संस्थानों का सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एनएफएसएल) के भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। नवा रायपुर के बंजारी में 40 एकड़ में दोनों राष्ट्रीय संस्थानों के सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन बनाए जाएंगे। परिसर में दोनों संस्थानों के भवनों के निर्माण के लिए प्रारंभिक रूप से 130-130 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 26 वर्षीय आदित्य जाटव को रायपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी के आरोप में जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 21 जून को रात 9:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर की गई, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक एस.एन. अख्तर के निर्देश पर ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने आरोपी आदित्य जाटव (पिता जगदम्मा उर्फ महेश जाटव, पता: शकरपुर जामा मस्जिद के पास, थाना बहोड़ापुर, जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश) के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर वनमंडल जगदलपुर के अंतर्गत माचकोट वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ 1231 में जंगल की कटाई करने वाले 26 अतिक्रमणकारियाें पर कार्यवाही करते हुए को जेल दाखिल कर दिया गया है। एसडीओ देवलाल दुग्गा ने बताया गश्ती के दौरान सुकमा जिले के रहने वाले हेमन्त मरकाम व अन्य 25 व्यक्तियों के द्वारा अतिक्रमण के उद्देश्य से वृक्षों की कटाई एवं सफाई किया जा रहा था। आरोपियों को पकड़कर कटाई सफाई में प्रयुक्त औजारों को जब्त किया गया और आरोपियों को वन परिक्षेत्र कार्यालय धनपूंजी में लाकर पूछताछ किया गया। जिसमें उन्होंने अवैध रूप से खेती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता, कौशल विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज वार्ड क्रमांक 13, कुम्हारपारा में स्थित बम्बूर तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस तालाब का 30 लाख रुपए की लागत से अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रिटेनिंग वॉल, पचरी निर्माण व अन्य कार्य शामिल है। मंत्री कश्यप ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने तालाब में चल रहे सफाई में श्रमदान कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। बस्तर संभाग का काेंड़ागांव जिले के केशकाल वन परिक्षेत्र जैव विविधताओं एवं वन्यजीव सम्पदाओं से भरपूर इस घाटी के इलाके में एक दर्जन से भी अधिक हिरण का झुंड़ देखने को मिला। जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों की हिरणों के बारे में जानकारी मिल तो काफी उत्साहित हुए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5:30 बजे केशकाल के कुछ युवक घाट के नीचे घूमने गए हुए थे, वापसी के दौरान बंदरो का वे वीडियो बना रहे थे, इसी दाैरान वन विभाग के द्वारा की गई घेराबंदी एवं उसके मुख्य द्वार के अंदर एक दर्जन से…

