खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज में बीती रात एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। हालांकि मृतक हृदय रोग के अलावा अन्य शारीरिक बीमारियों से ग्रसित था। मेडिकल कॉलेज में वह हृदय रोग के उपचार के लिए दाखिल हुआ था। कोरोना जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक तुलाराम नामक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। रात लगभग 1.30 बजे उसकी मृत्यु हो गई। इससे पहले चिकित्सकों ने उसकी कोरोना जांच कराई थी, जिसमें वह पॉजिटिव मिला।
बताया जा रहा है कि मृतक लखोली का रहने वाला है। पिछले दिनों भी लखोली में एक व्यक्ति के कोरोनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लखोली में कैम्प लगाकर पूरे इलाके को सेनेटाईज किया गया है। कोविड-19 से स्थानीय मेडिकल कॉलेज में किसी की मौत की पहली जानकारी सामने आई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन लगातार कोविड 19 से निपटने के सुरक्षा के उपाय कर रहा है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


