खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना के पुलिस काे मुखबिर से सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया नयामुंडा में तीन युवक एक स्कूटी में सवार होकर अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा।
पूछ-ताछ में उन्होंने अपना नाम सुजीत विश्वकर्मा (34 वर्ष), सुरेश कुमार नाग (40 वर्ष) और लोकेश्वर राव (20 वर्ष) बताए, जो जगदलपुर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से Pyeevon Spas Plus Tramadol HCL के कुल 60 पत्ते, यानी 480 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 92 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 680 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी मिलकर अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहे थे। आरोपियों के पास से बरामद सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। 26 अप्रैल को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


