खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 26 वर्षीय आदित्य जाटव को रायपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी के आरोप में जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 21 जून को रात 9:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर की गई, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक एस.एन. अख्तर के निर्देश पर ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया।
पुलिस ने आरोपी आदित्य जाटव (पिता जगदम्मा उर्फ महेश जाटव, पता: शकरपुर जामा मस्जिद के पास, थाना बहोड़ापुर, जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश) के कब्जे से 10 पैकेट में 10 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,11,200 रुपये है। साथ ही, आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया गया। उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उड़ीसा के नुवापाड़ा से गांजा खरीदा था और उसे ट्रेन के जरिए ग्वालियर ले जा रहा था।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


