खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में रायपुर शहर में 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के मध्य जारी लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। उक्त प्रकरणों के निराकरण हेतु वाहन स्वामी लोक अदालत के पूर्व अर्थात 8 दिसंबर 2026 तक अपने नजदीकी यातायात थाना अथवा यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।
स्थान:
1. यातायात थाना तेलीबांधा
2. यातायात थाना पचपेड़ी नाका
3. यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड
4. यातायात थाना टाटीबंध
5. यातायात थाना भनपुरी
6. यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड
7. यातायात थाना शारदा चौक
8. यातायात थाना कालीबाड़ी
9. यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी
अपने लंबित ई-चालान की स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं वाहन चालक एवं वाहन स्वामी परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल पर जाकर अपने वाहन का नंबर अथवा चालान विवरण दर्ज कर लंबित चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://echallan.parivahan.nic.in/challan/challan-services
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से विशेष अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लंबित ई-चालान प्रकरणों का पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण कराएं। निर्धारित समय पर चालान का भुगतान एवं निराकरण नहीं कराने की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
अतः सभी वाहन स्वामी इस अवसर का लाभ उठाएं तथा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 08 दिसंबर 2026 तक अपना पंजीयन अवश्य कराएं।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका


