खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:45 बजे छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अरुण देव गौतम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । तय कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद आज रात अमित शाह होटल मेफेयर में विश्राम करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन यानी 23 जून को सुबह 11:15 बजे अमित शाह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नारायणपुर के इरकभट्टी स्थित बीएसएफ कैंप जाएंगे। यहां वे अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद करेंगे, ग्राम भ्रमण करेंगे और बीएसएफ कैंप में जवानों के साथ भोजन और चर्चा में हिस्सा लेंगे । श्री शाह का दोपहर 3:30 बजे इरकभट्टी कैंप से रायपुर लौटने का कार्यक्रम है। शाम 4:30 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उल्लेखनिय है कि अबूझमाड़ के जंगलों में 21 मई को डीआरजी के जवानों ने शीर्ष कैडर नक्सली संगठन के महासचिव बसव राजू को ढेर दिया था। यह नक्सल इतिहास की अब तक सबसे बड़ी सफलता है। इस मुठभेड़ के एक महीने बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 जून को अबूझमाड़ के इरकभट्टी कैंप पहुंच रहे हैं। यहां वे उन डीआरजी जवानों से मुलाकात करेंगे जिन्होंने बसव राजू को ढेर करते हुए नक्सलवाद की रीढ़ पर प्रहार किया था। अमित शाह ने पिछले दिनों दिल्ली में कहा था कि अब वे उन जवानों से मिलने के लिए उत्सुक है, जिन्होंने बसव राजू को ढेर किया है। बताया जा रहा है कि श्री शाह जवानों से मुलाकात के दौरान उनके अनुभव पर चर्चा करते हुए उन्हें आगे के ऑपरेशन के लिए प्रोत्साहित करेंगे, इस दौरान जवानों के साथ लंच भी करेंगे।
इससे पहले केंद्रीय स्तर का कोई मंत्री नहीं पहुंचा है अबूझमाड़
पूरे देश सहित बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे का जबसे अभियान शुरू हुआ है, तब से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार नक्सलियों की मांद में दाखिल हो रहे हैं। इससे पहले भी वे सुकमा और बीजापुर के धुर नक्सल प्रभावित कैंपों में पहुंच चुके हैं। अब वे पहली बार अबूझमाड़ जाने वाले हैं, ऐसा करने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री होंगे। केंद्रीय स्तर का कोई भी मंत्री आज तक अबूझमाड़ नहीं पहुंचा है, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वहां जाने वाले है जहां कभी नक्सलियाें का सबसे मजबूत गढ़ हुआ करता था । शाह का अबूझमाड़ प्रवास नक्सलियों का मनोबल तोडने और जवानों हौसला का बढ़ाने वाला होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अबूझमाड़ प्रवास के तय कार्यक्रम के अनुसार 23 जून को सुबह 11:15 बजे नारायणपुर के नियद नेल्लानार योजना के तहत विकसित गांव में जाएंगे। वहां से दोपहर 2.20 बजे अबूझमाड़ के इरकभट्टी कैंप पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3.20 तक जवानों के साथ लंच करते हुए संवाद करेंगे। अबूझमाड़ के जिस इरकभट्टी गांव में शाह डीआरजी जवानों से मिलेंगे, उस गांव का कायाकल्प नियद नेल्लानार योजना के तहत किया गया है। शासन ने यहां मुलभूत योजनाएं पहुंचाते हुए इसे मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया है। धुर नक्सल प्रभावित रहे इस गांव में हुए बदलाव को अमित शाह करीब से देखेंगे और यहां उन ग्रामीणों से बात करेंगे। अमित शाह दोपहर 3:30 बजे इरकभट्टी कैंप से रायपुर लौटने का कार्यक्रम है। शाम 4:30 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


