खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता, कौशल विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज वार्ड क्रमांक 13, कुम्हारपारा में स्थित बम्बूर तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस तालाब का 30 लाख रुपए की लागत से अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रिटेनिंग वॉल, पचरी निर्माण व अन्य कार्य शामिल है।
मंत्री कश्यप ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने तालाब में चल रहे सफाई में श्रमदान कर सफाई कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने तालाब के किनारे करंजी पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि जल संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। बम्बूर तालाब के विकास से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र का आकर्षण केंद्र भी बनेगा। इस दाैरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, संध्या पवार, गौतम एस. गोलचा, प्रताप सिंह मंडावी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष कोर्राम सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


