खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोंडागांव जिले को पूर्णतः नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के पश्चात जिले में शांति, व्यवस्था एवं विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई है। पूर्व में नक्सली ऑपरेशन के दौरान जिले के जंगल, पहाड़ी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सलियो के विरुद्ध सर्चिंग, घेराबंदी कार्यवाही हेतु सुरक्षा, छिपाव एवं रणनीतिक आवश्यकता के कारण कैमफ्लाज वर्दी का उपयोग कोंडागांव पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किया जा रहा था। यह वर्दी ऑपरेशनल दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई थी और नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वर्तमान में जिला नक्सल मुक्त हो जाने के कारण अब सामान्य पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक पारदर्शी, नागरिक-अनुकूल एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अब कोंडागांव जिले में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटियों के दौरान खाकी वर्दी धारण कर रहे हैं। यह परिवर्तन जिले में शांति की स्थापना एवं सामान्य स्थिति की बहाली का स्पष्ट संदेश है। खाकी वर्दी पुलिस की पारंपरिक पहचान है, जो जनता के साथ प्रत्यक्ष संपर्क, विश्वास एवं सहयोग बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। इससे पुलिस बल अधिक सुलभ, पहचानने योग्य एवं जवाबदेह बनेगा। जिला पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करती है। किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा सहायता हेतु नजदीकी थाना, कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाना से संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


