खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार को रायपुर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है। रायपुर एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका बड़ी उत्साह के साथ स्वागत किया।
BJYM राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं का आयु वर्ग के आधार पर वर्गीकरण करना विपक्ष का एजेंडा है। युवा शक्ति को किसी भी तरह के वर्गीकरण में बांटकर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। युवा भारत के विकास और राष्ट्रहित के साथ है। साथ ही उन्होंने कहा किया कि देश का युवा बीजेपी के साथ है।
बता दें कि अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान हेमांग जोशी मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं सोमवार को वे BJYM की प्रदेश कार्यसमिति के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने पर मंथन होगा।
Trending
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज


