खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, तो कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर दिख रहा है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से रात में ठंड बढ़ेगी। करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिर सकता है।
राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जी हां प्रदेश में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के मुताबिक सोमवार (23 Nov Weather Update) को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि किसी भी इलाके में बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दो दिन बाद भी कुछ इलाकों में बारिश के संकेत हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 22 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक उसी स्थान पर सक्रिय रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बादल और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15. डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यानी रात और दिन के तापमान में काफी अंतर रहा। इस दौरान प्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश हुई।
Trending
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज


