खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत मुकेश पेट्रोल पम्प केशकाल के आफिस में रखे 55 हजार रूपये एवं एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन को चोरी के आराेपी गोपाल थापा उर्फ गोपाल साउत पिता जगत बहादुर उम्र 23 वर्ष निवासी जगदलपुर काे पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। आराेपी के कब्जे से चोरी की रकम 9120 रूपये व एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल जप्त कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिनाण्ड पर रवाना किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी थाना केशकाल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 अप्रेल को चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर थाना में अपराध क्रमांक 71/26 धारा 305, 331 (4) बीएनएस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी की अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने टीम रवाना किया गया। विवेचना दौरान पुलिस पार्टी के द्वारा अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया। पता तलाश दौरान तकनिकी संसाधनों के माध्यम से आरोपी गोपाल थापा उर्फ गोपाल साउत पिता जगत बहादुर उम्र 23 वर्ष निवासी शांति नगर जगदलपुर जिला बस्तर छ.ग. को तलब कर प्रकरण में चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मुकेश पेट्रोल पम्प केशकाल के आफिस में घुसकर ड्राज में रखे 55 हजार रूपये एवं एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन को चोरी करना स्वीकार किया।
संपूर्ण कार्रवाही में निरीक्षक विकास बघेल, उपनिरी. गुलाब टण्डन, सउनि. रामकृष्णा जैन, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, आरक्षक अमित मंडावी एवं साइबर सेल कोंडागांव के आरक्षक जितेंद्र मरकाम आरक्षक बीजू यादव का याेगदान रहा।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


