खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। बस्तर संभाग का काेंड़ागांव जिले के केशकाल वन परिक्षेत्र जैव विविधताओं एवं वन्यजीव सम्पदाओं से भरपूर इस घाटी के इलाके में एक दर्जन से भी अधिक हिरण का झुंड़ देखने को मिला। जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों की हिरणों के बारे में जानकारी मिल तो काफी उत्साहित हुए।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5:30 बजे केशकाल के कुछ युवक घाट के नीचे घूमने गए हुए थे, वापसी के दौरान बंदरो का वे वीडियो बना रहे थे, इसी दाैरान वन विभाग के द्वारा की गई घेराबंदी एवं उसके मुख्य द्वार के अंदर एक दर्जन से अधिक हिरण देखकर रुक गए, लेकिन जैसे ही उनके रुकने का भनक हिरणों को लगी तो तत्काल जंगल की ओर भाग गए, लेकिन इस बीच वे लोग अपने कैमरे में वीडियो बना लिए थे। केशकाल वन परिक्षेत्र में तैनात वनकर्मियों का कहना है कि समय-समय पर अक्सर उस क्षेत्र में हिरणों की हलचल देखी जाती है।
केशकाल वनमंडलाधिकार दिव्या गौतम ने कहा कि मीडिया के साथियों से यह जानकारी मिली कि घाटी के नीचे बड़ी संख्या में हिरण विचरण करते नजर आए हैं। केशकाल वनमण्डल अंतर्गत लगातार दुर्लभ वन्यजीवों का नजर आना काफी खुशी की बात है, तथा यह एक आदर्श वन की निशानी भी है। इससे यह साबित होता है कि यह क्षेत्र वन्य सम्पदाओं, वन्यजीवों, एवं वनस्पतियों से भरपूर है, साथ ही वन्यजीवों के लिए उत्तम आवास है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमें अधिक से अधिक लोगों को वनों का संरक्षण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि वन्यजीवों का संरक्षण व संवर्धन किया जा सके। इस लिए मैंने तत्काल ही वहां तैनात वनकर्मियों को हिरणों का सरंक्षण करने का निर्देश दिया है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


