खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) कैंपस और हाईटेक फोरेंसिक लैब का शिलान्यास किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। NSFU और CSFL के साथ तीनों संस्थाएं आने वाले दिनों में पूरे सेंट्रल इंडिया में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधार देने का काम करेंगी। पिछले दिनों हुए इंवेस्टर मीट में 5000 MOU हुए है। डेढ़ साल में कई इंडस्ट्रीज छत्तीसगढ़ में आ रही है।
शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को बनाने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेई को जाता है और उसके संवारने का से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विष्णु देव की सरकार और विजय शर्मा की सबसे बड़ी उपलब्धि रुके हुए नक्सल अभियान को तेज गति प्रदान करना है। जिस तरह से सुरक्षा बलों ने आक्रमण रणनीति बनाई है, उसे देखते हुए एक बार फिर कह रहा हूं कि मार्च 2026 तक नक्सल खत्म होगा। इस बार हम बारिश में नक्सलियों का आराम करने नहीं देंगे। शाह ने एक बार फिर नक्सलियों से हथियार डालकर मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


