Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय

    April 18, 2026

    लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल

    April 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘भूत बंगला’ की दस्तक से थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, फिर भी बनाया इतिहास!

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय
    • लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल
    • बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘भूत बंगला’ की दस्तक से थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, फिर भी बनाया इतिहास!
    • ग्लोइंग स्किन का ‘पॉवर डोज’: ABC जूस के फायदे और वैज्ञानिक आधार
    • इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार की फिरौती, मामला दर्ज
    • छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ‘लू’ का प्रकोप, पारा 44°C के पार
    • महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, एनडीए को बताया ‘बहुमत जुटाने में नाकाम’
    • रायगढ़: रक्षक ही बने भक्षक, घायल सांभर को बचाकर उतारा मौत के घाट; 5 गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल
    बस्तर

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 3, 2025No Comments1,337 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    पीड़ित ड्राइवर ने एफआईआर दर्ज करवाया, आराेपित फरार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में एक कबाड़ी व्यवसायी ने एक ट्रक चालक को अपने साथियों के साथ फार्म हाउस में बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने एवं अधमरी हालत में जंगल में छोड़ देने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । जिसमें पीड़ित को युवकों द्वारा कभी स्विमिंग पूल में तो कभी डांस करवाकर पीटा जा रहा है। पीड़ित ड्राइवर खुर्शीद अहमद ने पुलिस को पिटाई का वीडियो देकर पूरी जानकारी देते हुए एफआईआर दर्ज करवाया है। पीड़ित ड्राइवर का कहना है कि मुझे डर है कि कहीं आरोपी मुझे जान से न मार दे, क्योंकि उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। बोधघाट पुलिस ने 3 अगस्त को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
    बोधघाट थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पीड़ित के बयान और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच चल रही है। उन्हाेने कहा कि इस मामले के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    पीड़ित ड्राइवर खुर्शीद अहमद उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी जिले का रहने वाला है। उसने बताया कि वह लगभग 10 वर्ष से जगदलपुर के भुवन कबाड़ी की दुकान में ट्रक चला रहा था। कभी कोई बात नहीं हुई। जब से उसके पुत्र नितिन साहू ने कारोबार संभाला तब से गैरकानूनी सामान ट्रांसपोर्ट करने के लिए दबाव बनाते थे, मना करने पर नाराज हो गए। मुझे सैलरी नहीं दी गई, मेरे खाते से पैसे भी निकाल लिए। इसलिए मैं काम छोड़कर यूपी अपने घर चला गया। इन्होंने फोन कर बुलाया और कहा कि, बात करनी है भाई आ जाओ। 25 जुलाई को जगदलपुर आया। मुझे कहा गया है कि तुमको गाड़ी लेकर जाना है, उसमें तांबा और पीतल लोड है, ऊपर से खड्डा लदा है। मैंने गाड़ी ले जाने से मना कर दिया। ड्राइवर खुर्शीद अहमद ने बताया कि गाड़ी ले जाने से मना करने के बाद कबाड़ी दुकान संचालक नितिन साहू उसके दोस्त आयुष ठाकुर के साथ अपने फार्म हाउस ले गया। वहां पहले से 2 युवक मौजूद थे, जहां मुझे न्यूड किया, फिर नचा-नचा कर बेल्ट से बेदम पीटा। साढ़े तीन घंटे तक मारपीट किया, फिर मेरे ऊपर पेशाब भी कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके किसी रिश्तेदार को वीडियो कॉल किया और पिटाई करते हुए दिखाने लगे। रिश्तेदार ने वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ली, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी और विडियाे काे वायरल कर दिया ।
    उन्हाेने बताया कि इस बीच युवकों को जानकारी मिल गई थी कि पुलिस को खबर मिल चुकी है। आरोपी इसके बाद ड्राइवर को हैदराबाद लेकर गए। यहां भी बीच सड़क पर उसके मारपीट की गई। चाकू दिखाकर मुझसे कहा गया कि, जैसा हम बोलेंगे, वैसा तुम बोलना। बोधघाट टीआई ने मुझे कॉल कर पूछा कि, तुम कैसे हो। आरोपियों के कहने पर मैंने सच्चाई नहीं बताई। जबकि मेरे सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद आरोपी 27 जुलाई को मुझे बीच जंगल में छोड़कर भाग निकले। ड्राइवर का कहना है कि, मैं किसी तरह से एक दुकान में पहुंचा। वहां अपना फोन चार्ज किया। इसकी जानकारी अपने साथी ड्राइवर को दी। साथी ड्राइवर उस समय हैदराबाद में ही था। साथी किसी तरह 50 किमी दूर से मेरे पास पहुंचा। फिर यहां से वे उत्तर प्रदेश के लिए निकल गए। जिसके बाद खुर्शीद को वहां 3 दिन अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज चला, जब वह ठीक हुआ तो जगदलपुर लौटा और बाेधघाट थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बस्तर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: ₹250 करोड़ की लागत से बिछेगा 235 किमी सड़कों का जाल, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल भूमिपूजन

    April 17, 2026

    बस्तर में अप्रैल महीने की गर्मी से इंद्रावती नदी सहित नदी-नालों का जलस्तर घटा

    April 17, 2026

    पारंपरिक ‘आमा जोगानी’ देव पूजन से पूर्व आम का सेवन हाेता है वर्जित

    April 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,337

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,276

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,204
    Don't Miss
    धर्म आध्यात्म

    शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय

    By Khabar WorldApril 18, 20262

    अगर आपकी कुंडली में यह ग्रह अशांत है तो शनि दोष से बचने और शनिदेव…

    लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल

    April 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘भूत बंगला’ की दस्तक से थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, फिर भी बनाया इतिहास!

    April 18, 2026

    ग्लोइंग स्किन का ‘पॉवर डोज’: ABC जूस के फायदे और वैज्ञानिक आधार

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय

    April 18, 2026

    लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल

    April 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘भूत बंगला’ की दस्तक से थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, फिर भी बनाया इतिहास!

    April 18, 2026

    ग्लोइंग स्किन का ‘पॉवर डोज’: ABC जूस के फायदे और वैज्ञानिक आधार

    April 18, 2026

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार की फिरौती, मामला दर्ज

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ‘लू’ का प्रकोप, पारा 44°C के पार

    April 18, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.