खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 133 वीं कड़ी का प्रसारण जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालीपुर बूथ क्रमांक 14 में प्राथमिक शाला प्रांगण में कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम हम सभी के लिये प्रेरणादायक है। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी समाज के विभिन्न प्रेरणादायी पहलुओं, देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी नई जानकारी व नये कार्यों सहित अनेक विषयों का संदेश देशवासियों से साझा करते हैं। जनभागीदारी के साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प का बड़ा संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आधार है। श्री देव ने कहा कि मन की बात के ज़रिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की करोड़ों करोड़ जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने हम सभी भी आगे आयें।
आज मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सीमांचल दास, कार्यक्रम प्रभारी मनोज पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य अनिता नागे, सरपंच सरिता भोयर,तेमल कश्यप, प्रदीप गुहा, लाला पटेल,अनंत राम ,खगेश्वर भोयर,सुरेश ठाकुर, घासीराम, उदय दुबे, राधेश्याम पेन्द्रे, प्रेम ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


