खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है। आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाइन खरसिया, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़ के संबंध में सूचना देने अथवा उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 (पांच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
मारपीट के अपराध को लेकर आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद व एक अन्य आरोपी के विरूद्ध थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । अपराध विवेचना में मारपीट में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान उम्र 25 वर्ष निवासी सिविल लाईन खरसिया, चौकी खरसिया जिला – रायगढ़ पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति पुलिस का किसी प्रकार से मदद करेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000/- रूपये (पांच हजार रूपये) के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा । सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा । पुरस्कार विवरण के संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा।
फरार आरोपी के संबंध में इन नंबरों पर दें सूचना :
• उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193200
• अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193201
• एसडीओपी, खरसिया – 9479193205
• चौकी प्रभारी, खरसिया – 9479193228
• पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़ – 9479193299
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट


