आज 24 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा है। आज पूर्णिमा तिथि रात में 08:23 पी एम तक है और पूर्णिमा का चंद्रोदय भी आज शाम 05 बजकर 01 मिनट पर होगा। आज व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करते हैं। आज स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार चावल, गुड़, दूध, खीर, शक्कर, सफेद वस्त्र, कंबल, गरम कपड़े आदि का दान करना चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। आज देव दीपावली भी है। शाम को प्रदोष काल में यानी 05:25 पी एम के बाद से भगवान शिव के लिए दीप जलाते हैं। इस मुहूर्त में ही आप धन प्राप्ति और दरिद्रता को दूर करने के उपाय कर सकते हैं, जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा से आपका घर धन, वैभव, धान्य, सुख और समृद्धि से भर जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर धन प्राप्ति के उपाय
दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक
आज शाम में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना लकड़ी की एक चौकी पर करें। फिर दक्षिणावर्ती शंख लेकर उसमें गंगाजल या पवित्र जल भर लें। उससे ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अभिषेक करें। उनकी फूल, अक्षत्, धूप, दीप, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करके पूजन करें। फिर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का एक माला जाप करें। भगवान विष्णु के साथ पूजा करने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से आपका आर्थिक संकट दूर होगा और जल्द धन प्राप्ति होगी।
खीर या सफेद मिठाई का भोग
आज शाम जब आप पूजा करें तो उससे पहले माता लक्ष्मी के लिए गाय के दूध में चावल और शक्कर से खीर बनाएं। या फिर गाय के दूध से ही कोई सफेद मिठाई बना लें या दुकान से खरीदकर लाएं। कुछ नहीं है तो बताशा लेकर आएं। पूजा के समय माता लक्ष्मी को इनका भोग लगाएं, माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी। उस समय आप माता लक्ष्मी से धन, सुख, वैभव आदि की प्राप्ति के लिए प्रार्थना कर लें।
माता लक्ष्मी को चढ़ाएं पीली कौड़ियां और कमलगट्टा
कार्तिक पूर्णिमा की शाम पूजा में आप माता लक्ष्मी को 11 पीली कौड़ियां और कमलगट्टा अर्पित करें। उसके साथ कुछ रुपए भी रखें। ये माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। पीली कौड़ियां न मिलें, तो सफेद कौड़ियां लेकर उसे हल्दी से रंग दें। जब पूजा हो जाए तो रातभर इन्हें माता के चरणों में ही रहने दें। प्रात:काल उठकर इनको लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। लक्ष्मी कृपा से आपकी बरकत होगी।
कनकधारा स्तोत्र या श्री सूक्त का पाठ
आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम जब माता लक्ष्मी की पूजा करें तो उनके समक्ष एक आसन पर बैठकर कनकधारा स्तोत्र या फिर श्री सूक्त का पाठ करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से अपार धन और दौलत की प्राप्ति होती है, वहीं श्री सूक्त का पाठ करने से रुका हुआ धन प्राप्त होता है, बिजनेस में बढ़ोत्तरी होती है।
घी के दीप जलाएं
आज शाम घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं और दरवाजे पर हल्दी और सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। फिर तुलसी माता के पास शुद्ध देसी घी के दीपक जलाएं और 5 या 11 बार परिक्रमा करें। पूजा स्थान पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के लिए घी के दीपक जलाएं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होगा। आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी।
Trending
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी


