हिंदू धर्म में कार्तिक मास को भगवान विष्णु की आराधना के लिए बेहद पवित्र माना गया है। अब यह महीना अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सच्चे मन से श्रीहरि की पूजा करने वाले भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। कार्तिक मास में एक ऐसा भी खास दिन आता है, जब भगवान विष्णु के साथ महादेव की आराधना का विधान है। इसे बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है।
मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से शिव और विष्णु की पूजा करने से बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं बैकुंठ चतुर्दशी की सही तिथि और इस दिन किए जाने वाले विशेष उपाय।
कब मनाई जाएगी बैकुंठ चतुर्दशी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 23 नवंबर 2026, सोमवार को बैकुंठ चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन मध्य रात्रि में भगवान विष्णु की पूजा और सुबह में भगवान शिव की आराधना करने का विधान है। मान्यता है कि बैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने खुद भगवान शिव की उपासना की थी, जिससे यह तिथि और भी विशेष बन जाती है।
जरूर करें ये उपाय
बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करें। इस दिन सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर अभिषेक करें। इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ को राम नाम लिखे हुए बेलपत्र चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करना बेहद शुभ फलदायी होता है। इसके अलावा दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से पंचामृत तैयार कर शिवलिंग का अभिषेक करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।
हिंदू धर्म में बैकुंठ चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि साल में केवल इसी दिन भगवान शिव को तुलसी दल अर्पित किया जाता है। इस दिन शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाना बेहद शुभ फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह परंपरा भगवान विष्णु और महादेव के अद्भुत मिलन का प्रतीक है। इसके अलावा इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर कमल का फूल चढ़ाने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
चतुर्दशी पूजा विधि
बैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें, इसके बाद भगवान विष्णु और महादेव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें। पूजा के लिए एक चौकी पर दोनों देवताओं की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान विष्णु को कमल पुष्प और शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करते हुए मंत्रों का जाप करें। घी का दीपक जलाकर व्रत कथा पढ़ें। अंत में हरि-हर की आरती करें और श्रद्धानुसार जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री


