तुलसी विवाह आज 21 नवंबर, शनिवार को है। व्रती आज शाम को घर पर तुलसी विवाह का आयोजन करेंगे। तुलसी विवाह का मुहूर्त शाम को 05:25 पी एम से है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को प्रदोष काल में तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं। इसमें भगवान शालिग्राम का विवाह माता तुलसी से कराते हैं। उस दौरान तुलसी विवाह की व्रत कथा सुनते हैं, जिससे इसका महत्व पता चलता है, व्रत का संपूर्ण फल मिलता है और उपवास भी पूरा होता है। तुलसी विवाह की कथा में पतिव्रता वृंदा और भगवान विष्णु से जुड़ी पौराणिक कहानी है। वृंदा ही तुलसी के रूप में उत्पन्न होती है और शालिग्राम भगवान विष्णु के स्वरूप हैं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह व्रत कथा।
तुलसी विवाह व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय तीनों लोकों में दैत्य राज जालंधर का प्रभुत्व था। उसने अपना विवाह कालनेमि की पुत्री वृंदा से किया था। वह एक पतिव्रता पत्नी और भगवान विष्णु की परम भक्त थी। वृंदा के तप और सतीत्व की शक्ति से जालंधर अजेय था। उसे कोई हरा नहीं सकता था। वह भगवान शिव का अंश था।
जालंधर के अत्याचार इतने बढ़ गए थे कि सभी देवी और देवता परेशान हो गए। वे भगवान विष्णु के पास सहायता के लिए पहुंचे। श्रीहरि को पता था कि जालंधर के प्राणों की रक्षा उनकी भक्त वृंदा का तपोबल और सतीत्व कर रहा है। जब तक वृंदा का सतीत्व भंग नहीं होगा, तक तक जालंधर को मारा नहीं जा सकता।
धर्म स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने अपना स्वरूप बदला और जालंधर का रूप धारण कर लिया और वृंदा के पास चले गए। वृंदा को उनको देखकर अपना पति जालंधर समझ लिया। उसने उनका चरण स्पर्श किया और पूजा की। लेकिन वृंदा का सतीत्व भंग हो गया। इस वजह से जालंधर बलहीन हो गया और भगवान शिव के साथ युद्ध में मारा गया।
वृंदा अपने घर के आंगन में थी, वहीं पर जालंधर का कटा सिर आकर गिरा तो वह हैरान रह गई। फिर उसे अपने साथ हुए छल का एहसास हुआ। वृंदा ने अपने महल में जालंधर बने भगवान विष्णु को पुकारा तो वे अपने वास्तविक स्वरूप में आए और उसे दर्शन दिए।
यह देखकर दुखी वृंदा क्रोधित हो गई और उसने श्रीहरि को श्राप दे दिया। उसने कहा कि आपने छल किया है, आप पत्थर के हो जाएं और आपको लक्ष्मी जी का वियोग सहन करना पड़े। वृंदा की भक्ति और पतिव्रता धर्म के सम्मान में श्राप को स्वीकार कर लिया।
उस श्राप की वजह से भगवान विष्णु ले शालिग्राम का स्वरूप धारण कर लिया, वहीं त्रेतायुग में रामावतार के समय उनको पत्नी का वियोग सहना पड़ा। उधर, वृंदा श्राप देने के बाद सती हो गई। जिस स्थान पर वृंदा सती हुई थी, वहीं पर एक दिव्य पौधा उत्पन्न हुआ, जिसका नाम तुलसी रखा गया। भगवान विष्णु ने उसका नाम तुलसी रखा था।
उस समय भगवान विष्णु ने तुलसी को वरदान दिया कि तुम मेरी हर पूजा में शामिल होगी, तुम्हारे बिना मेरी पूजा स्वीकार्य और पूर्ण नहीं होगी। तुम सतीत्व की वजह से बहुत प्रिय हो। अब तुलसी रूप में हमेशा मेरे साथ ही रहोगी। इसके बाद से हर साल कार्तिक शुक्ल द्वादशी को शालिग्राम के साथ तुलसी का विवाह किया जाता है।
जो लोग भगवान शालिग्राम के साथ माता तुलसी का विवाह कराते हैं, उनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है, वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह का योग बनता है। जिनकी कन्या नहीं है, उसे कन्या दान के समान पुण्य मिलता है।
Trending
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे


