नई दिल्ली। साई पल्लवी, रणबीर कपूर, यश और रवि दुबे की ‘रामायण’ को देश के साथ ही विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण में वर्ल्डक्लास वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया। ‘रामायण’ की सक्सेस के बीच अब साई पल्लवी और धनुष की फिल्म ‘ओम: ऑपरेशन मोल’ रिलीज हो गई है।
‘ओम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला ने अहम रोल अदा किया है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। राजकुमार पेरियासामी ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसमें साई पल्लवी पुलिस अफसर का रोल निभाया है।
फिल्म ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। खास बात यह है कि फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में धनुष की पिछली कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘ओम ऑपरेशन मोल’ धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।
‘ओम’ धनुष की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सुपरस्टार की हाईएस्ट ओपनर बन गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारतीय सिनेमाघरों में कुल 6,628 शोज के जरिए 17.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘ओम’ ने तमिल भाषा में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और 4,023 शोज से 13.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तेलुगु में 1,615 शोज के जरिए 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं हिंदी पट्टी में फिल्म को उम्मीद से कम दर्शक मिले।
हिंदी बेल्ट में ‘ओम’ ने 990 शोज के जरिए 35 लाख रुपये की कमाई की है। अब अगर धनुष और साई पल्लवी की फिल्म के पहले दिन के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ओम ने पहले दिन 20.55 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया।
वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 31.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष, साई पल्लवी और ममूटी की फिल्म ‘ओम’ ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।
Trending
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा


