नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे सहित कई कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ‘धुरंधर 2’ के बाद, यह फिल्म फिलहाल साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। अब यह देखना बाकी है कि क्या ‘रामायण’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ द्वारा सेट किए गए बॉक्स ऑफिस के बेंचमार्क को पार कर पाएगी या नहीं। इससे पहले चलिए यहां जानते हैं कि ‘रामायण’ ने रिलीज के 9 दिनों में वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर डाला है?
‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड 9 दिनों में कितनी की कमाई?
सिनेमाघरों में अपने 9वें दिन, ‘रामायण’ ने 23 हजार शोज के जरिए भारत में 47.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें हिंदी भाषा में फिल्म ने 36.25 करोड़ रुपये कमाए, इसके अलावा कन्नड़ में 3 करोड़ रुपये, तेलुगु में 2.60 करोड़ रुपये और तमिल में 2.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके साथ ही, फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ रुपये और घरेलू नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ रुपये हो गया है। फिलहाल, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,110.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘रामायण’ वर्लडवाइड बनी 9वीं सबसे बड़ी इंडियन फिल्म
‘रामायण’ ने रिलीज के 9 दिनों में 1110.70 करोड़ कमा लिए हैं। इसी के साथ ये वर्ल्डवाइड टॉप 10 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर पहुंच गई है। इसने पठान के 1069 करोड़ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है। अब इसके निशाने पर शाहरुख खान की ही जवान (1163 करोड़) है। दूसरे शनिवार ‘रामायण’ इसे भी मात दे देगी और लिस्ट में 8वें नंबर प पहुंच जाएगी।
वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 इंडियन फिल्में
दंगल -2070.3
धुरंधर 2 1850.82
बाहुबली 2 द कन्क्लूजन- 1788.06
पुष्प 2- 1727.23
धुरंधर -1354.84
आरआरआर-1275.51
केजीएफ चैप्टर 2-1228.59
जवान-1163.82
रामायण- 1110.70 (9 दिनों की कमाई)
कल्कि 2898 एडी- 1037.64
‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, ‘रामायण’ वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित दो पार्ट वाली फिल्म है। इसकी कहानी भगवान विष्णु के अवतार, भगवान राम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी सीता को असुर राज रावण के चंगुल से बचाने के लिए निकलते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, साई पल्लवी सीता के किरदार में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नज़र आ रहे हैं। सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं, जिनके किरदार को पहले भाग के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाया गया है।
इस बड़े प्रोजेक्ट को नमित मल्होत्राके ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज़’ ने DNEG और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। नमित मल्होत्रा और यश इस फिल्म के को-प्रो़ड्यूसर भी हैं। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग 2028 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
Trending
- धरमजयगढ़ में भव्य होगा ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन करेंगे शिरकत
- बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
- कार्तिक पूर्णिमा 2026: एक ही दिन व्रत, स्नान और दान का दुर्लभ संयोग; जानें संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त और 3 महायोगों का महत्व
- कुलदीप OUT, NZ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर को मौका, BCCI का बड़ा ऐलान
- 1100 करोड़ के पार पहुंची नितेश तिवारी की ‘रामायण’: बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, शाहरुख खान की ‘जवान’ पर मंडराया खतरा
- महंगा हो रहा दूध: जानिए कैल्शियम और प्रोटीन की कमी पूरा करने वाले 5 सस्ते और असरदार विकल्प
- कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाओं के दाम घटे, नई MRP लागू; ओवरचार्जिंग रोकने को प्रशासन सख्त
- छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ ‘देवभोग’ दूध, प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी


