खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के बेटे की लाश मिली। मछुआरों ने युवक के शव को तैरता हुआ देखा। वह 18 नवंबर से लापता था। फिलहाल मौत की वजह अज्ञात है। मामला दर्री थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए दर्री डेम पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मछुआरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।
इस दौरान बांगो थाना में पदस्थ ASI धनंजय सिंह को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने शव की पहचान अपने 21 वर्षीय बेटे अर्जुन सिंह के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि अर्जुन सिंह 18 नवंबर से लापता था। वह घर से बाइक पर कॉलेज जाने के लिए निकला था। हालांकि वह कॉलेज नहीं पहुंचा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शनिवार को दर्री डेम में उसका शव मिला। उसका मोबाइल का आखिरी लोकेशन दर्री डेम के पास मिला है। हालांकि पुलिस को अब तक अर्जुन का मोबाइल फोन और बाइक भी नहीं मिले हैं। ऐसे में युवक किन परिस्थितियों में लापता हुआ और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि अर्जुन 18 नवंबर से लापता था। परिजनों ने उसे काफी तलाशने का प्रयास किया। 4 दिन बाद रविवार को दर्री डेम में उसकी लाश मिली। पुलिस को अबतक उसकी बाइक और मोबाइल नहीं मिला है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी लखन पटले ने बताया कि दर्री थाना क्षेत्र के दर्री डेम में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया, जिसकी पहचान 21 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


