नई दिल्ली। संडे को सभी फिल्मों की कमाई में तेजी देखी गई थी लेकिन मंडे को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सुस्ती छाई रही। इसी के साथ ‘रामायण’ के कलेक्शन में 70 फीसदी से ज्यादा मंदी देखी गई। वहीं ‘ओम’ की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा हुआ नजर आया। ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भी धड़ाम नजर आई। चलिए यहां जान लेते हैं कि सोमवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की?
‘रामायण’ ने तीसरे मंडे कितना कलेक्शन किया?
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तीसरे संडे यानी 18वें दिन 35।60 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे मंडे यानी 19वें दिन इसकी कमाई में मंदी देखी गई।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को 12.70 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की कुल नेट कमाई अब 955.45 करोड़ रुपये हो गई है।
‘ओम’ ने पहले सोमवार कितना कमाया?
धनुष और ममूटी की ‘ओम’ ने भी वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म किया था। इस फिल्म ने संडे को 15.90 करोड़ की कमाई थी। वहीं वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई को भी झटका लगा है और ये चौथे दिन सिंगल डिजिट में ही कमाई कर पाई।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 6.20 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 55.95 करोड़ रुपये हो गई है।
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया?
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की भारत में शुरुआत ही निराशाजनक हुई थी और वीकेंड पर भी ये खास परफॉर्म नहीं कर पाई। इस फिल्म ने संडे को यानी तीसरे दिन 1.15 करोड़ कमाए थे। वहीं चौथे दिन यानी पहले मंडे टेस्ट में तो ये बुरी तरह फेल हो गई और इसे चंद लाख कमाने में भी पसीने छूट गए।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 40 लाख की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में चार दिनों की नेट कमाई अब 3.35 करोड़ रुपये हो पाई है।
सीन ने तीसरे मंडे कितना कमाया?
सूर्या की सीन ने भी तीसरे वीकेंड पर कमाई में तेजी दिखाई थी। इसने तीसरे संडे यानी 17वें दिन 1.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे मंडे यानी 18वें दिन इसकी कमाई में भी बड़ी गिरावट देखी गई और ये फिर लाखों में सिमट गई।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ सीन’ ने रिलीज के 18वें यानी तीसरे मंडे को 57 लाख की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की नेट कमाई अब 151.22 करोड़ रुपये हो पाई है।
Trending
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
- महादेवघाट में आज से शुरू होगा ऐतिहासिक पुन्नी मेला: कार्तिक पूर्णिमा पर खारून तट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम


