खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ की लाश अर्धनग्न हालत में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, अधेड़ व्यक्ति का शव आज व्यापार विहार में SBI बैंक के पास मिला। हैरानी की बात ये है कि उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए।
बताया जा रहा है कि मृतक को क्षेत्र में भीख मांगते और कचरा बीनते देखा जाता था। हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधेड़ की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Trending
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय


