खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के चितापुर में 9 महीने पहले बारिश में टूटी पुलिया आज तक नहीं बन पाई है। हालात ऐसे हैं कि तीन गांवों के ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग रोज जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं। प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। करीब 9 महीने पहले मानसून की तेज बारिश में यह पुलिया टूट गई थी। तब से अब तक ना मरम्मत हुई ना नया निर्माण शुरू हुआ ना कोई स्थायी इंतजाम किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच से लेकर विधायक, सांसद और कलेक्टर तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, तस्वीरें खिंचवाईं, भरोसा दिया, लेकिन पुलिया आज भी टूटी पड़ी है।
चितापुर पंचायत की यह पुलिया कभी गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग था, लेकिन अब यही पुलिया बदहाली की पहचान बन चुकी है। पुलिया के उस पार पंचायत भवन, स्कूल, बैंक, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान जैसी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। यानी तीन गांवों के लोगों के लिए यह रास्ता सिर्फ सड़क नहीं बल्कि जीवन रेखा है, लेकिन पुलिया टूटने के बाद ग्रामीणों को नाले के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने स्वयं पत्थर, मिट्टी और रेत की बोरियां डालकर अस्थायी रास्ता बनाया है, ताकि किसी तरह आवागमन जारी रह सके।
इस रास्ते से गुजरने वाले महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे रोज अपनी जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते को पार करते हैं। दोपहिया वाहन फिसलते हैं, लोग गिरते है, लेकिन मजबूरी है। मजबूरन गिरते पड़ते आवागमन करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में हालात और ज्यादा डरावने हो जायेंगे, पानी बढ़ते ही गांवों का संपर्क कट जायेगा। मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पांयेंगे, राशन नहीं मिलेगा और पूरा इलाका कट जायेगा। इस टूटी पुलिया का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे रोज बांस और लकड़ी के सहारे बने जुगाड़ू रास्ते से स्कूल पहुंचते हैं। कई बच्चे फिसलकर नाले में गिर चुके हैं। किताबें भीग गईं कपड़े खराब हुए, लेकिन पढ़ाई के लिए खतरा उठाना उनकी मजबूरी बन गया है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


