खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर वनमंडल जगदलपुर के अंतर्गत माचकोट वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ 1231 में जंगल की कटाई करने वाले 26 अतिक्रमणकारियाें पर कार्यवाही करते हुए को जेल दाखिल कर दिया गया है। एसडीओ देवलाल दुग्गा ने बताया गश्ती के दौरान सुकमा जिले के रहने वाले हेमन्त मरकाम व अन्य 25 व्यक्तियों के द्वारा अतिक्रमण के उद्देश्य से वृक्षों की कटाई एवं सफाई किया जा रहा था। आरोपियों को पकड़कर कटाई सफाई में प्रयुक्त औजारों को जब्त किया गया और आरोपियों को वन परिक्षेत्र कार्यालय धनपूंजी में लाकर पूछताछ किया गया।
जिसमें उन्होंने अवैध रूप से खेती करने के लिये अतिक्रमण करना स्वीकार किया गया। इसके बाद हेमंत मरकाम एवं अन्य 25 व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला बस्तर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में उक्त आरोपियों को केन्द्रीय जेल जगदलपुर में दाखिल कर दिया गया।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


