Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है या 20 अप्रैल को? दरअसल अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होता है। इस बार अक्षय तृतीया के लिए वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल को 10:49 एएम से प्रारंभ हो रही है और 20 अप्रैल को 7:49 एएम तक है। उदयातिथि के आधार पर तृतीया तिथि 20 अप्रैल को है, जबकि तृतीया तिथि 19 अप्रैल को शुरू हो रही है। ऐसे में कन्फ्यूजन है कि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाएं या फिर 20 अप्रैल को? अक्षय तृतीया 19 अप्रैल या 20 अप्रैल? कई व्रतों में उदयातिथि की…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सिर्फ 149 रन ही बना पाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए. इस पारी के बाद ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास आ गई. हेनरिक क्लासेन उनसे पीछे दूसरे स्थान पर है, जो सिर्फ 4 रन दूर है. तीसरे नंबर पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी ज्यादा दूर नहीं हैं. पर्पल कैप की बात करें तो…
नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में एक महीना पूरा करने वाली है, लेकिन ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब भी ज़बरदस्त कमाई कर रही है। यहां तक कि ये फिल्म नई रिलीज पर भी भारी साबित हो रही है और हर दिन करोड़ों कमा रही है। इस फिल्म ने इस बीच तमाम बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 28वें दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘धुरंधर 2’ की 28वें दिन कितनी रही कमाई? आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई…
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के जंगलों में पाया जाने वाला कीकर, जिसे स्थानीय भाषा में जंगल जलेबी के नाम से जाना जाता है, इन दिनों शहरों के बाजारों में खासा लोकप्रिय हो रहा है। खट्टी-मीठी स्वाद वाला यह जंगली फल न केवल लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है बल्कि आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं के लिए आय का साधन भी बनते जा रहा है। सीधी जिले के ग्रामीण और वन क्षेत्रों में इसकी भरपूर पैदावार होती है। यह केवल दो महीने ही मिलती है। पुराने बस स्टैंड के पास जंगल जलेबी बेचने वाली फूलमती गोंड लोकल 18…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका सेतगंगा क्षेत्र की रहने वाली थी, जो 12-13 अप्रैल की दरम्यानी रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। सुबह परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 अप्रैल को सुबह करीब 12 बजे गाड़ाघाट के पगडंडी मार्ग पर एक महिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम को एंटी साइक्लोन प्रबल रूप से प्रभावित कर रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लगभग 3 डिग्री तापमान बढ़ा है। अब पारा 44 डिग्री पहुंचने के करीब है। आने वाले दिनों में लगातार गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां लोगों को 43 डिग्री सेल्सियस का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच दूरभाष पर हुई इस बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने चौधरी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से राज्य में तेजी से प्रगति सुनिश्चित होगी। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने बीते बुधवार ही बिहार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वेदांता पावर प्लांट हादसे के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले का दौरा करेंगे। वे हादसे के स्थल सिंघीतराई पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बैज अधिकारियों और प्लांट प्रबंधन से भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे रायगढ़ के अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जानेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज सक्ती और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सबसे पहले रायगढ़ पहुंचकर निजी और शासकीय अस्पतालों में भर्ती वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में घायल मजदूरों से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उपचार और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी भी लेंगे। अस्पतालों में घायलों से मुलाकात, सक्ती में समीक्षा बैठक शाम 5 बजे मंत्री देवांगन रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में जाकर भर्ती मजदूरों से सीधे संवाद करेंगे और इलाज की स्थिति की समीक्षा करेंगे, ताकि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां वे विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित ‘नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शासकीय सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस गरिमामय समारोह के पश्चात, मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे, जहां दोपहर का समय प्रशासनिक कार्यों के लिए आरक्षित रखा गया है। दिन के दूसरे चरण में, मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे पंडरी रोड स्थित ऑक्सीजोन…

