खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज सक्ती और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सबसे पहले रायगढ़ पहुंचकर निजी और शासकीय अस्पतालों में भर्ती वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में घायल मजदूरों से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उपचार और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी भी लेंगे।
अस्पतालों में घायलों से मुलाकात, सक्ती में समीक्षा बैठक शाम 5 बजे
मंत्री देवांगन रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में जाकर भर्ती मजदूरों से सीधे संवाद करेंगे और इलाज की स्थिति की समीक्षा करेंगे, ताकि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
रायगढ़ से सक्ती लौटने के बाद शाम 5 बजे मंत्री विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में कलेक्टर, एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर मंत्री अधिकारियों से पूरी जानकारी लेंगे और आगे की कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


