नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में एक महीना पूरा करने वाली है, लेकिन ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब भी ज़बरदस्त कमाई कर रही है। यहां तक कि ये फिल्म नई रिलीज पर भी भारी साबित हो रही है और हर दिन करोड़ों कमा रही है। इस फिल्म ने इस बीच तमाम बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 28वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ की 28वें दिन कितनी रही कमाई?
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म उनकी 2025 की हिट ‘धुरंधर’ का सीक्वल है और इसने पहली फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है। साथ ही, यह दुनिया भर में 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली फ्रेंचाइजी बन गई है। वहीं अब ये चौथे हफ्ते में भी गजब कमाई कर रही है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, चौथे बुधवार यानी 28वें दिन धुरंधर 2 ने भारत में 4.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
इसी के साथ इसका भारत में 28 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 1099.72 करोड़ रुपये हो गया है।
बता दें कि इस फिल्म ने पहले वीक में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ और तीसरे वीक में 110.60 करोड़ का कलेक्शन किया था।
11 सौ करोड़ी बनने से इंचभर दूर है ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ की कमाई में चौथे मंगलवार के मुकाबले चौथे बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसका कुल कलेक्शन अब 1099.72 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं 28 लाख और कमाते ही ये फिल्म इतिहास रच देगी और हिंदी सिनेमा की पहली 11 सौ करोड़ी फिल्म बन जाएगी। चौथे गुरुवार को फिल्म हर हाल में ये ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लेगी और एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी जो शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में नहीं कर पाईं।
‘धुरंधर 2’ के बारे में
साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ की सीक्वल ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन। मानव गोहिल सहित कई कलाकारों ने अपने किरदारों में कमबैक किया है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी


