खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया आया है, जहां मां सहित दो बच्चों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के सुकली गांव की है। मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), उनके दो बच्चों चिराग दास मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (5 वर्ष) के रूप में हुई है।
दरअसल, गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ही परिवार के तीन सदस्य अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला ने बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया।
फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार


