खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की फरसगांव पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 26 अप्रैल को हुई थी। प्रार्थिया ने थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरगीपाल आलोर निवासी बिरू उर्फ बिरेन्द्र कुमार नेताम (28) ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को आम खिलाने का बहाना बनाकर अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर उसे सरगीपाल जंगल स्थित नीलगिरी प्लांटेशन क्षेत्र में ले गया। वहां उसने पीड़िता को जमीन पर गिराकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीणों के आने की आहट सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फरसगांव पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बिरू उर्फ बिरेन्द्र कुमार नेताम को उसके घर से गिरफतार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद 30 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के उपरांत आज शु्क्रवार काे जकल दाखिल कर दिया । इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, सहायक उप निरीक्षक सुमित्रा सेठिया, महिला आरक्षक भानुप्रिया नेताम, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनावानी और अर्जुन बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


