खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। रस्वती शिशु मंदिर मुंगेली की मेधावी छात्रा नंदिता देवांगन ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 593 अंक (98.83%) प्राप्त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। नंदिता की इस उपलब्धि से पूरे मुंगेली जिले में हर्ष का माहौल है और जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
नंदिता देवांगन पिता राजकुमार देवांगन की सुपुत्री हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार सहित परिजन एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नंदिता को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि नंदिता की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


