खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य शासन की सेवा सेतु पहल के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाओं का त्वरित लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्ती निवासी श्री संग्राम सिंह की पुत्री गंगोत्री को स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र मात्र एक दिन में प्राप्त हुआ।
गंगोत्री की शिक्षा के लिए आय प्रमाण पत्र की तत्काल आवश्यकता होने पर उनके पिता श्री संग्राम सिंह ने ग्राम पंचायत बस्ती ब्लॉक पेंड्रा रोड स्थित स्थानीय सेवा सेतु केंद्र धनश्याम कंप्यूटर्स एंड चॉइस सेंटर में संपर्क किया। केंद्र के संचालक श्री धनश्याम सोनी ने तत्परता से आवश्यक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर मात्र एक दिन में आय प्रमाण पत्र तैयार कर हितग्राही को उपलब्ध कराया। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से गंगोत्री को शैक्षणिक कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो सका। हितग्राही श्री संग्राम सिंह ने त्वरित सेवा के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर शासकीय सेवाओं का लाभ सुगमता एवं समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रहा है।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान


