खबर वर्ल्ड न्यूज-जगदलपुर। जगदलपुर के पनारा पारा इलाके में चाकूबाजी की घटना में शख्स की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी नाबालिग के घर का घेराव कर जमकर पत्थरबाजी की। हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग पर 40 वर्षीय मुन्नू कश्यप की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कथित आरोपी के घर का घेराव करते हुए जमकर पत्थरबाजी की। कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश के साथ प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद नाबालिग आरोपी मौके से फरार है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Trending
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज


