Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

    November 22, 2026

    भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

    November 22, 2026

    आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
    • भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
    • आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
    • मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
    • 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
    बिलासपुर

    भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 22, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    अश्वनी कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष, अजय शर्मा जिला सचिव एवं मनीष कुमार सोनकर जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक मुंगेली स्थित सिंह इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं, उनके हितों के संरक्षण, लंबित मांगों के निराकरण तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन के विस्तार एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
    बैठक की अध्यक्षता बिलासपुर क्षेत्र के अध्यक्ष श्री रामायण सूर्यवंशी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय तिवारी, प्रदेश महामंत्री श्री नवरत्न बरेठ, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री चेतनानंद दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष सिंह क्षत्री एवं बिलासपुर क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष श्री काशीराम गाढ़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बिलासपुर क्षेत्र के महामंत्री श्री रविकांत सिंह ठाकुर ने किया।
    संगठनात्मक गतिविधियों एवं कर्मचारी हितों पर हुई विस्तृत चर्चा
    बैठक के प्रथम सत्र में बिजली कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी आंदोलन, संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा विद्युत कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अधिकाधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने तथा कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी मंच प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।
    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, सक्रियता एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। संगठन की मजबूती एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ पूर्ण निष्ठा से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास एवं संगठनात्मक एकता के माध्यम से ही कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
    प्रदेश महामंत्री श्री नवरत्न बरेठ ने हाल ही में संपन्न कर्मचारी आंदोलन के दौरान संयुक्त मोर्चा के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की परिस्थितियों से आंदोलन की एकजुटता एवं प्रभावशीलता प्रभावित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली कर्मचारी संघ महासंघ अपने संगठनात्मक सामर्थ्य, मजबूत नेतृत्व एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महासंघ के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना लागू कराने, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित कर्मचारियों की अन्य लंबित एवं महत्वपूर्ण मांगों को लेकर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा तथा मांगों की पूर्ति हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
    मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
    बैठक के द्वितीय सत्र में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से श्री अश्वनी कुमार वर्मा को जिला अध्यक्ष, श्री अजय शर्मा को जिला सचिव एवं श्री मनीष कुमार सोनकर को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
    नवगठित जिला कार्यकारिणी की घोषणा क्षेत्रीय महामंत्री श्री रविकांत सिंह ठाकुर के प्रस्ताव पर प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री चेतनानंद दुबे द्वारा की गई। जिला कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष काशीराम गाढ़े ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला कार्यकारिणी के गठन से मुंगेली जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा एवं गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारियों के हितों का संरक्षण, उनकी समस्याओं का निराकरण, संगठन की सदस्यता में वृद्धि तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
    बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, विद्युत कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा करने तथा लंबित मांगों के निराकरण के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

    November 22, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान

    November 22, 2026

    सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार

    November 22, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

    By Khabar WorldNovember 22, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन…

    भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

    November 22, 2026

    आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    November 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

    November 22, 2026

    भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

    November 22, 2026

    आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    November 22, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.