खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा जिला स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले के 11 मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं गिरीश शुक्ला,शैलेश पाठक,कोमलगिरी गोस्वामी,राजेंद्र वैष्णव, नरेंद्र शर्मा,द्वारिका जायसवाल, मनी सिंह,विनय पाण्डेय,धनीराम यादव,लोकनाथ सिंह,अंजना दास,निश्चल गुप्ता,किशोरीलाल केशरवानी,रामेश्वर बंजारा,विनय साहू,घनश्याम राजपूत,रूपलाल कोसरे, त्रिवेंद्र जोगवंशी का भगवा गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं देवउठनी एकादशी जैसे सभी पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मना रहे हैं।
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासपरक कार्यों से आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के आधार पर भुगतान एवं बोनस की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। प्रदेश में चहुंमुखी विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही कृषि, सड़क निर्माण, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने दीपावली मिलन पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता भाजपा परिवार के रूप में सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु कार्य करते रहते हैं। प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने यह उत्कृष्ट आयोजन के लिए पहल किया और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का अवसर हम लोगों को मिल सका। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को प्रणाम करते हुए उन्हें देवतुल्य कार्यकर्ताओं की संज्ञा दी।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजना दास ने भी संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और संगठन को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने तथा आभार जिला भाजपा महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने किया। हरि सिंह परिहार ने उत्कृष्ट छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया,दीपावली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, एकता एवं संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम में 11 मंडलों के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से समारोह उत्साहपूर्ण पारिवारिक एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये


