नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सिर्फ 149 रन ही बना पाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए. इस पारी के बाद ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास आ गई. हेनरिक क्लासेन उनसे पीछे दूसरे स्थान पर है, जो सिर्फ 4 रन दूर है. तीसरे नंबर पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी ज्यादा दूर नहीं हैं. पर्पल कैप की बात करें तो अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा के 10-10 विकेट हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट कोहली प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे. कोहली ने 34 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 49 रन बनाए. वह अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गए.
विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप
23 मैचों के बाद विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन है, उनके पास ऑरेंज कैप आ गई है. कोहली ने 5 मैचों में 57 की एवरेज से 228 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद हेनरिक क्लासेन ने 5 मैचों में 224 रन बनाए हैं. लिस्ट में देखें टॉप-5 रन स्कोरर.
विराट कोहली (RCB)- 228
हेनरिक क्लासेन (SRH)- 224
रजत पाटीदार (RCB)- 222
ईशान किशन (SRH)- 213
वैभव सूर्यवंशी (RR)- 200
किसके पास है पर्पल कैप?
आईपीएल में पर्पल कैप उस गेंदबाज के पास रहती है, जिसने सबसे ज्यादा विकेट लिए होते हैं. अभी सबसे ज़्यादा विकेट चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के हैं, दोनों ने 10-10 विकेट लिए हैं. जब दो गेंदबाजों के बराबर विकेट होते हैं तो क्रम का फैसला इकॉनमी रेट से होता है, जिसका इकॉनमी रेट कम होता है वो ऊपर रहता है.
पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के पास है, जिन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी 9.50 का है. अंशुल कंबोज ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए हैं, उनका इकॉनमी रेट 10.13 का है. लिस्ट में देखें पर्पल कैप की दावेदारी में टॉप-5 गेंदबाज.
प्रसिद्ध कृष्णा (GT)- 10
अंशुल कंबोज (CSK)- 10
प्रिंस यादव (LSG)- 9
रवि बिश्नोई (RR)- 9
जोफ्रा आर्चर (RR)- 7
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


