नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में भारत ने हारी हुई बाजी जीत ली है। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी टीम इंडिया महज 209 रन ही बना सकी थी। जवाब में एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 82 रन था। ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से यह मैच जीत लेगी और सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी। कीवी टीम 187 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने 22 रनों से पांचवां वनडे जीता। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 3-1 से टीम इंडिया के नाम हुई।
न्यूजीलैंड में भारत ने सात साल बाद वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले आखिरी बार टीम इंडिया ने 2018-19 में न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी। कीवी टीम भी अपने घर पर सात साल बाद वनडे सीरीज हारी है। भारत की इस जीत के हीरो रहे अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज। अर्शदीप ने 3 और सिराज ने 2 विकेट चटकाए। अर्शदीप ने अकेले ही न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर ध्वस्त किया। उन्होंने विल यंग (22 रन), क्रिस्टियन (16 रन) और निक केली (24 रन) को आउट किया। वहीं सिराज ने फिन एलन (01) और टिम सीफर्ट (14 रन) को पवेलियन भेजा।
Trending
- बीजापुर में गौ हत्या और तस्करी के खिलाफ फूटा आक्रोश: विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन
- भारत ने न्यूजीलैंड की जमीन पर रचा इतिहास: 7 साल बाद कीवी घर में फहराया तिरंगा, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी
- मरवाही वनमंडल में दुर्लभ ‘सफेद भालू’ की दस्तक: एक साल से 4 गांवों के आसपास सक्रिय, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल
- रायपुर में धान खरीदी का महाअभियान शुरू: जोरा उपार्जन केंद्र में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया शुभारंभ, किसानों में भारी उत्साह
- कांकेर में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे से मिली शिक्षक की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
- छठ पूजा के समय करें छठी मैय्या की आरती, पूरी होंगी मनोकामनाएं!
- शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
- छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं: छठी मइया से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना


