नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (13 नवंबर) को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया में कई बड़ बदलाव हुए हैं। कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सहित कुछ स्टार खिलाड़ी चौथे और पांचवें के लिए टीम इंडिया से अलग हो गए हैं। अब सवाल यह है कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा भी चौथा और पांचवां वनडे नहीं खेलेंगे?
कप्तान शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर आखिरी 2 वनडे में भारत की कमान संभालेंगे। बाहर होने वाले खिलाड़ियों की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, तिलक वर्मा और यश ठाकुर टीम में आए।
क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा भी होंगे बाहर?
मुख्य सवाल यह है कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा भी न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया से बाहर हो जाएंगे? इसका जवाब ‘नहीं’ है। रोहित और कोहली चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बने रहेंगे।
बाकी खिलाड़ी क्यों हुए बाहर?
अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे, तो बाकी खिलाड़ी चौथे और पांचवें वनडे से क्यों बाहर हुए? एक सवाल यह भी बन रहा है। तो आपको बता दें कि कप्तान शुभमन गिल सहित बाकी खिलाड़ियों को टीम से अलग करने का फैसला टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
वनडे सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। दोनों सीरीज के बीच गैप कम है, जिसे बढ़ाने के लिए चौथे और पांचवें वनडे से कुछ मुख्य खिलाड़ियों को अलग कर दिया गया है। इससे खिलाड़ी रेड बॉल फॉर्मेट के लिए बेहतर अभ्यास कर सकेंगे।
चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), आकिब नबी डार, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
Trending
- भाजपा दीपावली मिलन समारोह विवाद: नेताओं की आपसी बहस का वीडियो बनाने पर पत्रकारों से छीनाझपटी, मंत्री टंकराम वर्मा को करना पड़ा हस्तक्षेप
- विराट-रोहित की मौजूदगी से टीम इंडिया मजबूत, भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे से पहले स्क्वॉड में बड़े बदलाव
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की सुनामी: एक ही हफ्ते में 900 करोड़ के पार, रणबीर ने तोड़ा अपनी ही ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड; अब निशाने पर ‘पठान’
- छठ महापर्व 2026: 36 घंटे का निर्जला उपवास और शरीर पर इसके वैज्ञानिक प्रभाव
- होटल कारोबारी दीपक टंडन पर शिकंजा, बीजेपी नेत्री से 16 लाख ऐंठने का नया आरोप; एआई (AI) के जरिए ब्लैकमेलिंग का खुलासा
- अंधविश्वास का खूनी खेल: बलरामपुर में दो महिलाओं की मौत का ‘दोषी’ मानकर बुजुर्ग विधवा की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार
- पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 3 निलंबित, 57 का अक्टूबर वेतन रुका और सेवा समाप्ति की चेतावनी
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थमी ठंड की रफ्तार, तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार


