Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंधविश्वास का खूनी खेल: बलरामपुर में दो महिलाओं की मौत का ‘दोषी’ मानकर बुजुर्ग विधवा की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार

    November 12, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 3 निलंबित, 57 का अक्टूबर वेतन रुका और सेवा समाप्ति की चेतावनी

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थमी ठंड की रफ्तार, तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • अंधविश्वास का खूनी खेल: बलरामपुर में दो महिलाओं की मौत का ‘दोषी’ मानकर बुजुर्ग विधवा की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 3 निलंबित, 57 का अक्टूबर वेतन रुका और सेवा समाप्ति की चेतावनी
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थमी ठंड की रफ्तार, तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार
    • आज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका
    • सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर रहेंगे
    • स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
    • रायगढ़ में सोशल मीडिया के लिए खतरनाक बाइक स्टंटबाजी: 5 युवक गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 3 निलंबित, 57 का अक्टूबर वेतन रुका और सेवा समाप्ति की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 3 निलंबित, 57 का अक्टूबर वेतन रुका और सेवा समाप्ति की चेतावनी

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 12, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने के मामलों में तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, हड़ताल में शामिल जिले के 57 पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन आहरण नहीं किया गया है। दूसरी ओर, गंडई, छुईखदान और साल्हेवारा तहसीलों के हड़ताली पटवारियों को जारी अंतिम कारण बताओ नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि शासकीय कार्यों से विरत रहने और आदेशों की अवहेलना जारी रहने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सेवा से पृथक करने तक की कार्रवाई हो सकती है।
    प्रशासन के मुताबिक, संबंधित पटवारी 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते डिजिटल क्रॉप सर्वे, गिरदावरी, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खासकर आगामी धान खरीदी को देखते हुए फसल संबंधी अभिलेखों का सत्यापन और डिजिटल क्रॉप सर्वे का अनुमोदन समय पर पूरा होना जरूरी है। प्रशासन का कहना है कि काम लंबित रहने से किसानों और आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
    हड़ताली पटवारियों को 30 अक्टूबर को जारी अंतिम नोटिस में पहले दिए गए 16 अक्टूबर के निर्देशों का हवाला देते हुए 2 नवंबर को सुबह 10 बजे तक निर्धारित कार्यस्थल पर उपस्थित होकर काम संभालने का निर्देश दिया गया था। साथ ही संबंधित तहसीलदार को सूचना देकर लंबित कार्यों का तत्काल निराकरण करने को कहा गया था। निर्धारित समय पर काम पर नहीं लौटने की स्थिति में अनुपस्थिति को नियमानुसार अनधिकृत मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रकरण सक्षम प्राधिकारी को भेजने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस में ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ के सिद्धांत पर कार्रवाई का भी उल्लेख है।
    इधर, तीन पटवारियों पर हुई निलंबन की कार्रवाई में खैरागढ़ तहसील के हल्का नंबर 35 और 36 में पदस्थ आकाश सिंह राजपूत शामिल हैं। उन पर स्वामित्व योजना के प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं करने और दो गांवों के प्रतिवेदन जमा नहीं करने का आरोप है। इसके कारण पात्र ग्रामीणों को अधिकार अभिलेखों के वितरण में देरी हुई। इसके अलावा एग्रीस्टैक पोर्टल पर धान पंजीयन से संबंधित आवेदन उनकी आईडी में सत्यापन के लिए लंबित पाए गए।
    छुईखदान तहसील के हल्का नंबर 09 में पदस्थ वाणी झा को डिजिटल क्रॉप सर्वे, स्वामित्व योजना और एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसान पंजीयन संबंधी कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने के कारण निलंबित किया गया है। आदेश में प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं करने और किसान पंजीयन के आवेदन सत्यापन के लिए लंबित रहने का उल्लेख किया गया है।
    इसी तरह साल्हेवारा तहसील के बकरकट्टा हल्का नंबर 10 में पदस्थ अमित श्रीवास्तव पर वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का पालन नहीं करने और स्वामित्व योजना में लापरवाही का आरोप है। उन्हें 24 सितंबर को कुम्हरवाड़ा हल्का नंबर 09 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी उन्होंने वहां उपस्थित होकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण नहीं किया। इसके चलते संबंधित क्षेत्र में स्वामित्व योजना के कार्य प्रभावित हुए और पात्र ग्रामीणों को अधिकार अभिलेखों का वितरण भी लंबित रहा।
    तीनों पटवारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में आकाश सिंह राजपूत का मुख्यालय तहसील कार्यालय खैरागढ़, वाणी झा का छुईखदान और अमित श्रीवास्तव का साल्हेवारा निर्धारित किया गया है। तीनों को प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराने और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित है। वेतन के मामले में भी प्रशासन ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
    कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा की ओर से 6 नवंबर को आयुक्त भू-अभिलेख को भेजी गई जानकारी के अनुसार जिले में कुल 65 पटवारी पदस्थ हैं। इनमें से आठ पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन आहरित किया गया है, जिनमें कार्यरत और संतान पालन अवकाश पर रहे पटवारी शामिल हैं, जबकि हड़ताल में शामिल शेष 57 पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन आहरण नहीं किया गया है।
    प्रशासन ने अब लंबित राजस्व कार्यों को पूरा कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं। संबंधित तहसीलदारों को निलंबित पटवारियों के पास उपलब्ध शासकीय अभिलेखों और लंबित प्रकरणों का हस्तांतरण कराकर तत्काल वैकल्पिक प्रभार सौंपने को कहा गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे, धान पंजीयन सत्यापन, स्वामित्व योजना के प्रतिवेदन और अधिकार अभिलेखों के वितरण को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अब प्रशासन की प्राथमिकता हड़ताल के बीच राजस्व व्यवस्था को सुचारु रखना और किसानों के लंबित काम समय पर पूरे कराना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अंधविश्वास का खूनी खेल: बलरामपुर में दो महिलाओं की मौत का ‘दोषी’ मानकर बुजुर्ग विधवा की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थमी ठंड की रफ्तार, तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

    November 12, 2026

    आज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका

    November 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    सरगुजा

    अंधविश्वास का खूनी खेल: बलरामपुर में दो महिलाओं की मौत का ‘दोषी’ मानकर बुजुर्ग विधवा की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार

    By Khabar WorldNovember 12, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग विधवा की…

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 3 निलंबित, 57 का अक्टूबर वेतन रुका और सेवा समाप्ति की चेतावनी

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थमी ठंड की रफ्तार, तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

    November 12, 2026

    आज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    अंधविश्वास का खूनी खेल: बलरामपुर में दो महिलाओं की मौत का ‘दोषी’ मानकर बुजुर्ग विधवा की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार

    November 12, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 3 निलंबित, 57 का अक्टूबर वेतन रुका और सेवा समाप्ति की चेतावनी

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थमी ठंड की रफ्तार, तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

    November 12, 2026

    आज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका

    November 12, 2026

    सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी

    November 12, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर रहेंगे

    November 12, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.