Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ में सोशल मीडिया के लिए खतरनाक बाइक स्टंटबाजी: 5 युवक गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी

    November 11, 2026

    ’ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया हुई आसान’

    November 11, 2026

    टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जशपुर में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायगढ़ में सोशल मीडिया के लिए खतरनाक बाइक स्टंटबाजी: 5 युवक गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी
    • ’ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया हुई आसान’
    • टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जशपुर में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन
    • घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
    • दुर्ग में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने की युवक की हत्या, 2 नाबालिगों समेत 10 गिरफ्तार
    • जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
    • मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक– मंत्री गजेन्द्र यादव
    • वाणिज्यिक कर विभाग में वरिष्ठ उप पंजीयक से लेकर लिपिक तक के तबादले, देखिए पूरी सूची…
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रायगढ़ में सोशल मीडिया के लिए खतरनाक बाइक स्टंटबाजी: 5 युवक गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ में सोशल मीडिया के लिए खतरनाक बाइक स्टंटबाजी: 5 युवक गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 11, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंटबाजी करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सार्वजनिक सड़क पर जानलेवा स्टंट और अशोभनीय हरकतें करने वाले पांच युवकों के खिलाफ चक्रधरनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर सभी युवकों की पहचान कर उन्हें अभिभावकों के साथ थाने बुलाया। इसके बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर पांचों को जेल भेज दिया गया। रायगढ़ पुलिस के अनुसार, घटना 9 नवंबर की रात की है। दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक शहीद हेमू कलाणी चौक से चक्रधरनगर चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान युवक चलती मोटरसाइकिलों पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे थे। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक और अशोभनीय हरकतें करते हुए वीडियो भी बना रहे थे।
    युवकों की स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकतों को एक अन्य व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद घटना की जानकारी चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को दी गई। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को दी। एसएसपी ने तत्काल युवकों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद चक्रधरनगर पुलिस ने वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान शुरू की और पांचों को चिह्नित कर लिया।
    थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी पांच युवकों को उनके अभिभावकों के साथ थाने बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने युवकों को समझाइश देते हुए बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल उनके स्वयं के जीवन के लिए खतरनाक है, बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डालती है। पुलिस ने युवकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी। हालांकि, घटना की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
    चक्रधरनगर पुलिस ने पांचों युवकों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 तथा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने पांचों युवकों को जेल दाखिल कराया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाएगा।
    पुलिस कार्रवाई में शामिल युवकों की पहचान विद्याधर देवांगन (21 वर्ष), निवासी संजय नगर सिंधी कॉलोनी पक्की खोली, ऋतिक बरेठ (21 वर्ष), निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी, आशीष चौहान (21 वर्ष), निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी, आकाश शर्मा (21 वर्ष), निवासी पहाड़ मंदिर रोड कौहाकुंडा और मनीष शर्मा (21 वर्ष), निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी के रूप में हुई है। सभी चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रकार की गतिविधियों की लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और वाहन चलाने के तौर-तरीकों पर ध्यान दें।
    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “सड़कें स्टंटबाजी और हुड़दंग के लिए नहीं, सुरक्षित आवागमन के लिए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी दांव पर न लगाएं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ऐसे कृत्यों पर लगातार नजर रख रही है। सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक स्टंटबाजी, अशोभनीय हरकतें और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ’ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया हुई आसान’

    November 11, 2026

    टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जशपुर में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन

    November 11, 2026

    घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त

    November 11, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ में सोशल मीडिया के लिए खतरनाक बाइक स्टंटबाजी: 5 युवक गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी

    By Khabar WorldNovember 11, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने…

    ’ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया हुई आसान’

    November 11, 2026

    टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जशपुर में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन

    November 11, 2026

    घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रायगढ़ में सोशल मीडिया के लिए खतरनाक बाइक स्टंटबाजी: 5 युवक गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी

    November 11, 2026

    ’ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया हुई आसान’

    November 11, 2026

    टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जशपुर में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन

    November 11, 2026

    घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त

    November 11, 2026

    दुर्ग में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने की युवक की हत्या, 2 नाबालिगों समेत 10 गिरफ्तार

    November 11, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक

    November 11, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.