Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस: खराब मौसम ने रोकी नितिन नवीन की राह, वर्चुअली जुड़े धरमजयगढ़; मुख्यमंत्री साय और स्मृति ईरानी ने संभाली कमान

    November 15, 2026

    बीजापुर में गौ हत्या और तस्करी के खिलाफ फूटा आक्रोश: विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
    • जनजातीय गौरव दिवस: खराब मौसम ने रोकी नितिन नवीन की राह, वर्चुअली जुड़े धरमजयगढ़; मुख्यमंत्री साय और स्मृति ईरानी ने संभाली कमान
    • बीजापुर में गौ हत्या और तस्करी के खिलाफ फूटा आक्रोश: विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन
    • भारत ने न्यूजीलैंड की जमीन पर रचा इतिहास: 7 साल बाद कीवी घर में फहराया तिरंगा, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी
    • मरवाही वनमंडल में दुर्लभ ‘सफेद भालू’ की दस्तक: एक साल से 4 गांवों के आसपास सक्रिय, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल
    • रायपुर में धान खरीदी का महाअभियान शुरू: जोरा उपार्जन केंद्र में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया शुभारंभ, किसानों में भारी उत्साह
    • कांकेर में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे से मिली शिक्षक की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
    • छठ पूजा के समय करें छठी मैय्या की आरती, पूरी होंगी मनोकामनाएं!
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बीजापुर में गौ हत्या और तस्करी के खिलाफ फूटा आक्रोश: विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन
    बस्तर

    बीजापुर में गौ हत्या और तस्करी के खिलाफ फूटा आक्रोश: विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 15, 2026Updated:November 15, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    गौ संरक्षण के लिए गौ सेवा सुरक्षा सम्मान समिति का हुआ गठन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में गौ हत्या, गौ तस्करी एवं गौ मांस की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी। शनिवार, 14 नवंबर को संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर बीजापुर के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ तस्करी और गौ हत्या में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हिंदू सनातन संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और 33 कोटि देवी-देवताओं का वास गाय में माना जाता है। इसके बावजूद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं ग्रामीण इलाकों में गौ तस्करी और गौ हत्या की घटनाएं सामने आने की बात कही गई है। 19 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व के दौरान बीजापुर के शांतिनगर में कथित रूप से गाय काटकर उसका मांस बेचे जाने की घटना का उल्लेख किया गया। इस संबंध में शिकायत के बाद थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 0090, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को मामला पंजीबद्ध कर छह आरोपियों को जेल भेजे जाने की जानकारी दी गई। साथ ही गौ मांस खरीदने वालों के संबंध में भी जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई। गायत्री शक्तिपीठ में सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा गौ पालकों की बैठक में सर्वसम्मति से गौ हत्या की निंदा की गई एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए जागरूकता रैली गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ हुई जो नया बस स्टैंड से होकर चट्टानपारा से होते हुए अस्पताल पारा तक पहुंची । उसके पश्चात अस्पताल पारा से शांति नगर और नगर पालिका से होकर पुराना पेट्रोल पंप के मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्टरकार्यालय तक पहुंचकर गौ माता राष्ट्र माता, गौ हत्यारे को फांसी दो जैसे नारे लगाते हुए 4 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार विजापुर पंचराम सलामे को ज्ञापन सौंपा गया।
    चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
    संगठनों ने प्रशासन से मांग की कि शांतिनगर सहित जिले में गौ मांस के विक्रेताओं, खरीददारों एवं गौ तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर गौ संरक्षण का संदेश दिया जाए। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की बैठक लेकर आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाएं। इसके अलावा जिले में संचालित पंजीकृत एवं अपंजीकृत मांस बिक्री की दुकानों की समय-समय पर जांच एवं निगरानी कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए।
    हनुमंत मोरला को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
    गौ संरक्षण के लिए आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नए संगठन का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में हनुमंत मोरला को मनोनीत कर जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष नंदकिशोर राव, सचिव बीरा राजबाबू तथा अन्य पदाधिकारियों को भी संगठन की जिम्मेदारियां दी गईं। महिला मंडल से उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना सिंह तो मनीष सिंह को कोषाध्यक्ष , मीडिया प्रभारी बी गौतम राव संरक्षक मदनलाल राठी , भंवर केला एवं अन्य पदों पर भी सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।
    गौ संरक्षण के लिए संगठन का गठन, गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान
    ज्ञापन सौंपने के साथ ही गौ संरक्षण, गौ हत्या की रोकथाम और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक नए संगठन का गठन भी किया गया। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी तैयार कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन के माध्यम से जिले में गौ संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को एक मंच पर लाने पर सहमति बनी। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि गौ संरक्षण केवल किसी एक समाज की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का विषय है। सभी समाजों के बीच आपसी समन्वय, शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए गौ हत्या एवं गौ तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर सर्व सनातनी गौ प्रेमी समाज बीजापुर, गौ-सम्मान आह्वान आंदोलन समिति, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, दिव्य जीवन संघ, हनुमान मंदिर समिति, शिव मंदिर समिति, दुर्गा मंदिर समिति, ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान, दिव्य विहंगम योग परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, यादव समाज, ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज,मारवाड़ी समाज, जैन समाज,चिकटराज समिति,साहू समाज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कांकेर में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे से मिली शिक्षक की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस

    November 14, 2026

    कम धान उत्पादन पर भी छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा पूरा लाभ: कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा मजबूत आर्थिक संबल

    November 13, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

    By Khabar WorldNovember 15, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के…

    जनजातीय गौरव दिवस: खराब मौसम ने रोकी नितिन नवीन की राह, वर्चुअली जुड़े धरमजयगढ़; मुख्यमंत्री साय और स्मृति ईरानी ने संभाली कमान

    November 15, 2026

    बीजापुर में गौ हत्या और तस्करी के खिलाफ फूटा आक्रोश: विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

    November 15, 2026

    भारत ने न्यूजीलैंड की जमीन पर रचा इतिहास: 7 साल बाद कीवी घर में फहराया तिरंगा, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस: खराब मौसम ने रोकी नितिन नवीन की राह, वर्चुअली जुड़े धरमजयगढ़; मुख्यमंत्री साय और स्मृति ईरानी ने संभाली कमान

    November 15, 2026

    बीजापुर में गौ हत्या और तस्करी के खिलाफ फूटा आक्रोश: विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

    November 15, 2026

    भारत ने न्यूजीलैंड की जमीन पर रचा इतिहास: 7 साल बाद कीवी घर में फहराया तिरंगा, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी

    November 15, 2026

    मरवाही वनमंडल में दुर्लभ ‘सफेद भालू’ की दस्तक: एक साल से 4 गांवों के आसपास सक्रिय, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल

    November 15, 2026

    रायपुर में धान खरीदी का महाअभियान शुरू: जोरा उपार्जन केंद्र में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया शुभारंभ, किसानों में भारी उत्साह

    November 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.