खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से शिक्षक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर से लगे ग्राम पंचायत चौगेल स्थित घर के भीतर शिक्षक का शव मिला है। मृतक की पहचान विमल गोटा के रूप में हुई है। उसके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को अनहोनी का संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर एसडीओपी और भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। घर में शिक्षक विमल का शव मिला, जिसे पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने पड़ोसियों के घटना के संबंध में पूछताछ की।
शव की हालत देखकर माना जा रहा है कि शिक्षक की मौत 2 या 3 दिन पहले हुई होगी। शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि शिक्षक घर में अकेले रह रहा था। उसकी पत्नी पेशे से शिक्षिक है। दोनों अलग-अलग रहते थे।
पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घर से न कोई बाहर आया, न तो कोई अंदर गया। जब वह घर के पास से गुजर रहे तो तेज दुर्घंग आई, तब उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस को घर से शिक्षक की लाश मिली है।
इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस उसकी पत्नी और शिक्षक के करीबियों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल मौत दो या दिन पहले होने की बात सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक समय और कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
Trending
- रायपुर में धान खरीदी का महाअभियान शुरू: जोरा उपार्जन केंद्र में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया शुभारंभ, किसानों में भारी उत्साह
- कांकेर में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे से मिली शिक्षक की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
- छठ पूजा के समय करें छठी मैय्या की आरती, पूरी होंगी मनोकामनाएं!
- शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
- छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं: छठी मइया से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे नितिन नवीन; ‘जनजातीय गौरव सम्मेलन’ में होंगे शामिल
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान का आज से आगाज: 27.50 लाख किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी


