प्रदेश में खुले 360 नए उपार्जन केंद्र
बर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 15 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो रहा है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के उपार्जन केंद्रों में खरीदी शुरू की जाएगी। इस साल सरकार ने 27.50 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।
किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। इसके लिए प्रदेश में 3100 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इस साल 360 नए खरीदी केंद्र भी शुरू किए जा रहे हैं। बता दें कि बीते तीन वर्षों में प्रदेश में करीब 437 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है और किसानों को लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।


