खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री सुबह 7:15 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे। सुबह 8:25 बजे वे रायगढ़ जिले के चिरईपाली स्थित ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 9:50 बजे धरमजयगढ़ कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:50 बजे जशपुर जिले के ग्राम आरा स्थित हाईस्कूल मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे आईटीआई आरा में प्रचेत नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 3:40 बजे तपकरा रेस्ट हाउस पहुंचेंगे और शाम 5 बजे छठ घाट पर आयोजित छठ महापर्व में शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे ग्राम बगिया स्थित अपने निज निवास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।


