Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि

    November 14, 2026

    आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

    November 14, 2026

    बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि
    • आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास
    • बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़
    • बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
    • कोरबा जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने आई महिला से छेड़छाड़: सतर्क लोगों ने आरोपी को दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल
    • रायपुर में दीपक-बरखा टंडन दंपति पर कानूनी शिकंजा कसा: SECL में फर्जी CMD बनकर 56 लाख की ठगी, कुल FIR का आंकड़ा 8 पर पहुंचा
    • शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
    • सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास
    छत्तीसगढ़

    आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 14, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती केवल प्राकृतिक सुंदरता और लोक-संस्कृति ही नहीं, बल्कि अपने अदम्य जनजातीय साहस के लिए भी इतिहास में अपना अलग महत्व रखती है। यहां के वनवासियों के लिए आजादी केवल सत्ता का बदलाव नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और ‘जल, जंगल, जमीन’ के अधिकारों की रक्षा का संकल्प थी।1857 की क्रांति से करीब तीन दशक पहले परलकोट विद्रोह से लेकर भूमकाल और जंगल सत्याग्रह तक, यहां के जननायकों ने विदेशी हुकूमत के खिलाफ शौर्य और बलिदान की मिसाल पेश की। अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और बेगार प्रथा के विरुद्ध यह संघर्ष कभी सशस्त्र विद्रोह के रूप में, तो कभी अहिंसक सत्याग्रह के रूप में गूंजा। बस्तर से लेकर सरगुजा और रायपुर तक फैली इस क्रांति ने न केवल स्थानीय अधिकारों की रक्षा की, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी अमूल्य योगदान दिया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर इन जननायकों को याद करना महत्वपूर्ण है।
    इन गुमनाम नायकों की गाथा को जीवंत रखने के लिएनवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय बनाया गया है। यह देश का पहला डिजिटल जनजातीय संग्रहालय है।14 दीर्घाओं और 650 मूर्तियों वाले इस संग्रहालय में परलकोट, भूमकाल और जंगल सत्याग्रह जैसे ऐतिहासिक संघर्षों की गाथाएं प्रदर्शित हैं। संग्रहालय परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा भी स्थापित है। छत्तीसगढ़ के पहले स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता सेनानी, सोनाखान के जमींदार वीर नारायण सिंह ने 1856 के अकाल में ग्रामीणों को अन्न बांटकर मानवता की मिसाल पेश की थी जिसे अंग्रेजों ने अपराध माना और उन्हें जेल में डाल दिया। 1857 की क्रांति में वे जेल से निकलकर अंग्रेजों के खिलाफ डटे रहे और 10 दिसंबर,1857 को उन्हें रायपुर के जयस्तंभ चौक पर फांसी दे दी गई। उनकी शहादत छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान का प्रतीक है। उनके सम्मान में नवा रायपुर में संग्रहालय और रायपुर में क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है।
    शहीद गैंदसिंह
    1857 की क्रांति से लगभग तीन दशक पहलेबस्तर में स्वतंत्रता की पहली चिंगारी सुलग उठी थी। परलकोट विद्रोह के नायक शहीद गैंदसिंह ने मराठा और अंग्रेजी सत्ता के हस्तक्षेप के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया था।वर्ष 1824-25 में उनके नेतृत्व में आदिवासियों ने पारंपरिक हथियारों से संघर्ष किया। जनवरी 1825 में अंग्रेजों और मराठों की संयुक्त सेना ने उन्हें बंदी बना लिया और 20 जनवरी,1825 को परलकोट में फांसी दे दी।
    वीर गुण्डाधूर एवं डेबरीधुर
    परलकोट के बाद बस्तर में 1910 में भूमकाल विद्रोह की ज्वाला भड़की, जिसके महानायक वीर गुण्डाधूर थे। नेतानार के धुरवा आदिवासी गुण्डाधूर ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों, बेगारी और वन अधिकारों के हनन के विरुद्ध आदिवासियों को संगठित किया। अंग्रेजों द्वारा आंदोलन दबाए जाने के बावजूद गुण्डाधूर कभी पकड़े नहीं जा सके। श्रद्धांजलि स्वरूप उनके जन्मस्थान नेतानार से शहीद वीर गुण्डाधूर सेवा डेराकी शुरुआत की गई है। भूमकाल आंदोलन में गुण्डाधुर के सबसे करीबी सहयोगीबोरगाधुर (डेबरीधुर) भी महान क्रांतिकारी थे। गद्दारों के कारण पकड़े जाने पर 29 मार्च,1910 को जगदलपुर के गोल बाजार स्थित इमली पेड़ पर उन्हें फांसी दी गई।
    क्रांतिवीर कंगला मांझी
    कांकेर के तेलावट गांव के निवासी और गोंड समुदाय के कंगला मांझी (हीरा सिंह देव) ने वर्ष 1913 से आंदोलन से जुड़कर अनुशासन और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जनजातीय समाज को एकजुट किया।आजादी के बाद भी वे आदिवासियों के उत्थान में सक्रिय रहे और ‘आदिवासी किसान सैनिक संगठन’ की परंपरा विकसित की। 5 दिसंबर,1984 को उनका निधन हुआ। उनके द्वारा स्थापित ‘मांझी सरकार’ की परंपरा आज भी जीवित है।
    बंटू धुरवा, सुकदेव पातर एवं रामधीन गोंड
    कंगला मांझी से प्रेरित होकर कई नायक आंदोलन में आए। बंटू धुरवा 1910 के भूमकाल आंदोलन से जुड़े थे।वहीं सुकदेव पातर ने झंडा सत्याग्रह के तहत भेलवापानी में अहिंसक प्रतिरोध का नेतृत्व किया। शहीद रामधीन गोंड जंगल सत्याग्रह के प्रमुख सेनानी थे।
    संत रामेश्वर गहिरा गुरु
    संत गहिरा गुरु (मूल नाम रामेश्वर कंवर) का जन्म 1905 में रायगढ़ के गहिरा ग्राम में हुआ था। वे एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति और सामाजिक अनुशासन के प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।वर्ष 1943 के बाद उनके सामाजिक कार्यों का विस्तार हुआ। उन्होंने 1953 में कैलाश गुफा आश्रम और संस्कृत शिक्षा संस्थानों की स्थापना की। 21 नवंबर,1996 को उनके निधन तकउन्होंने वनांचलों में शिक्षा और जनजागरण का अलख जगाया।
    माता राजमोहिनी देवी
    सरगुजा के सरसेड़ा में 7 जुलाई,1914 को जन्मीमाता राजमोहिनी देवीमहान समाज सुधारक थीं। उन्होंने जनजातीय समाज में नशाबंदी, स्वच्छता और महिलाओं की जागरूकता के लिए अभियान चलाया। वर्ष 1953 में उन्होंने भटगांव सत्याग्रह का नेतृत्व कियाजिससे समाज में व्यापक बदलाव आया। उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें 1989 में पद्मश्रीसे सम्मानित किया गया। वे महिला सशक्तिकरण की बड़ी प्रतीक थीं। इन जननायकों की गाथाएं छत्तीसगढ़ की जनजातीय विरासत का अमूल्य अंग हैं। जनजातीय गौरव दिवस जैसे आयोजन के माध्यम से इन अमर सेनानियों के बलिदान को अगली पीढ़ियों तक पहुंचा रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि

    November 14, 2026

    बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़

    November 14, 2026

    बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस

    November 14, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि

    By Khabar WorldNovember 14, 20260

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान, किसानों की…

    आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

    November 14, 2026

    बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़

    November 14, 2026

    बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि

    November 14, 2026

    आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

    November 14, 2026

    बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़

    November 14, 2026

    बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस

    November 14, 2026

    कोरबा जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने आई महिला से छेड़छाड़: सतर्क लोगों ने आरोपी को दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल

    November 14, 2026

    रायपुर में दीपक-बरखा टंडन दंपति पर कानूनी शिकंजा कसा: SECL में फर्जी CMD बनकर 56 लाख की ठगी, कुल FIR का आंकड़ा 8 पर पहुंचा

    November 14, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.