खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र में चलाए गए दो अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन माओवादी डंप बरामद किए हैं। इन डंप से कुल 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई डीआरजी, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीमों द्वारा की गई।
एएसपी राहुल बंसल ने बताया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर थाना पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल-सिंगमपल्ली जंगल में डीआरजी, 208 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड K-9 की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वाड की मदद से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का पता चला, जहां से 103 बीजीएल सेल सहित बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई गंगालूर थाना क्षेत्र के FOB कुप्पागुड़ा अंतर्गत लेकामपारा के जंगलों में की गई। यहां सीआरपीएफ 199वीं बटालियन, 204 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड K-9 वेस्पा की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान दो माओवादी डंप बरामद किए। इनसे 33 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई।
दोनों मामलों में संबंधित थानों में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बीजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल या आसपास के क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर उसे न छुएं और तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें।
Trending
- डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की प्रक्रिया, किसान धनसुख तिर्की ने घर बैठे प्राप्त किया टोकन
- कम धान उत्पादन पर भी छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा पूरा लाभ: कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा मजबूत आर्थिक संबल
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार: दो अलग-अलग अभियानों में नक्सलियों के 3 डंप ध्वस्त, 136 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर बरामद
- रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की प्रेसवार्ता: धान खरीदी, जनगणना-2027 और मतदाता सूची को लेकर राज्य व केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा


