Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को

    November 13, 2026

    विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

    November 13, 2026

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को
    • विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार
    • विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी
    • घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी
    • छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र
    • रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 4 थाना प्रभारियों का तबादला, लचर कानून व्यवस्था और पेंडिंग मामलों पर गिरी गाज
    • महादेव सट्टा एप मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश, ED ने की कस्टोडियल रिमांड की तैयारी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार
    बस्तर

    विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 13, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नरहरपुर विकासखण्ड के 13 गांवों के परिवारों को मिल रही बुनियादी सुविधाएं, 22 पक्के आवास पूर्ण

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। केंद्र एवं राज्य शासन की प्राथमिकता वाली पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) से कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति परिवारों के जीवन में बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है। कभी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने वाले इन परिवारों तक अब पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और संचार जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर कमार जनजाति के परिवार विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं तथा बेहतर और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
    नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मावलीपारा, बिहावापारा, मारवाड़ी, धनोरा, सांईमुण्डा, मुसुरपुट्टा, दुधावा, बासनवाही, गंवरसिल्ली, भैंसमुण्डी, दलदली, बादल और डोमपदर सहित 13 ग्रामों में कमार जनजाति के 79 परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 304 है। पहले इन परिवारों की आजीविका मुख्य रूप से बांस शिल्प और मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बीच जीवनयापन करने वाले इन परिवारों को अब पीएम जनमन मिशन के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    पक्के आवास से साकार हो रहा सुरक्षित घर का सपना
    पीएम जनमन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक 22 पक्के आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इससे कमार जनजातीय परिवारों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हुआ है। योजना से लाभान्वित होने वालों में ग्राम भैंसमुण्डी के इतवारूराम शोरी, मुसुरपुट्टा के पनकूराम मरकाम, सरजूराम मरकाम, प्रभुराम मरकाम, राजमन, राधुराम एवं सगराम शोरी, डोमपदर के मुकेश कुमार नेताम, दलदली की कमलाबाई कमार, भीमाडीह की सोनईबाई शोरी, मावलीपारा की देवलीबाई नेताम, मोतीलाल नेताम, लखनराम नेताम एवं अंजोरसिंह मरकाम, सांईमुण्डा के नवलसिंह शोरी, दुकाल नेताम एवं झनकीन नेताम, भीमाडीह के काशीराम मरकाम, सुकमन मरकाम एवं प्रेमबाई शोरी तथा बादल के देवेन सिंह कुंजाम एवं रेवती बाई शामिल हैं।
    सड़क, बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं का विस्तार
    कमार जनजातीय बाहुल्य इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। नल-जल योजना के माध्यम से घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, सड़क निर्माण से गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत हुई है। दलदली से कमारपारा दलदली, भीमापारा से बासनवाही के बाजारपारा, मावलीपारा के आवासपारा से कमारपारा तथा गंवरसिल्ली से गंवरसिल्ली खासपारा तक सड़क निर्माण कराया गया है। सभी ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। वन धन केंद्र सरोना एवं नरहरपुर से सभी 13 बसाहटें नजदीक हैं, जिससे जनजातीय परिवारों को वन आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़ने की सुविधा मिल रही है। सभी गांवों का विद्युतीकरण किया जा चुका है तथा मोबाइल टॉवर नेटवर्क की उपलब्धता से ये बसाहटें संचार सुविधा से भी जुड़ गई हैं। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल और मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
    शासकीय योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 09 केंद्रीय मंत्रालयों के समन्वय से 11 प्रमुख गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र परिवारों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कमार जनजाति के सदस्यों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन बैंक खाते, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ा गया है। कमार जनजातीय परिवारों के 28 युवाओं को सरकारी नौकरी भी प्रदान की गई है।
    पीएम जनमन योजना के माध्यम से कमार जनजातीय परिवारों को आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के साथ उनकी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की इन योजनाओं से अब दूरस्थ बसाहटों तक विकास की सुविधाएं पहुंच रही हैं। इससे विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनके लिए आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की नई संभावनाएं भी विकसित हो रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी राहत का माध्यम, दो दिन में सुधरी विजेता नाग की जन्मतिथि

    November 12, 2026

    बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    November 12, 2026

    सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति

    November 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को

    By Khabar WorldNovember 13, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 नवंबर को पूर्वान्ह 11.30…

    विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

    November 13, 2026

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

    November 13, 2026

    घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी

    November 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को

    November 13, 2026

    विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

    November 13, 2026

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

    November 13, 2026

    घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी

    November 13, 2026

    छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र

    November 13, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.