खबर वर्ल्ड न्यूज-जगदलपुर। शहर में धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की है। जानकारी के मुताबिक, पूजा के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस फरार बच्चों की तलाश में जुटी है। वहीं, बच्चों के भागने की परिस्थितियों और संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह में पूजा का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान पांच बच्चों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से निकलकर फरार हो गए। घटना के सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
पांच बच्चों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद बोधघाट पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे किस वजह से फरार हुए और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- हाथी के शावक की संदिग्ध मौत से हड़कंप: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला 2-3 दिन पुराना शव, जांच में जुटा वन विभाग
- छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल पर सरकार का कड़ा रुख: 107 निलंबित, 1007 पर ‘ब्रेक इन सर्विस’ की कार्रवाई
- सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली


