खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों की मौजूदगी के बीच एक हाथी के शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के बिहारपुर क्षेत्र के जंगल में शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के बिहारपुर क्षेत्र में मोहरसोप-कछवारी मुख्य मार्ग के पास जुड़वनिया लालमाटी जंगल में हाथी के शावक का शव मिला है। मृत शावक की उम्र करीब दो से तीन साल बताई जा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। शावक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही हो सकेगा।
Trending
- बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- हाथी के शावक की संदिग्ध मौत से हड़कंप: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला 2-3 दिन पुराना शव, जांच में जुटा वन विभाग
- छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल पर सरकार का कड़ा रुख: 107 निलंबित, 1007 पर ‘ब्रेक इन सर्विस’ की कार्रवाई
- सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आगाज: ड्राफ्ट सूची प्रकाशित, प्रदेश में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता
- छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट समेत कई अहम विधेयकों पर लगेगी मुहर


